फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sore Throat And Headache Swine Flu Screening

स्वाइन फ्लू के लक्षण: गले में खराश या फिर सिरदर्द, तुरंत डॉक्टर को दिखाएं; एसएन में शुरू हुई स्क्रीनिंग

Thu, 27 Aug 2026 08:15 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 27 Aug 2026 08:15 AM IST
सार
Register For Event

मौसम बदलने से आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में वायरल फीवर के मरीज बढ़े हैं और संदिग्ध मरीजों की स्वाइन फ्लू स्क्रीनिंग की जा रही है। चिकित्सकों के अनुसार तेज बुखार, ठंड लगना, सांस फूलना, उल्टी-दस्त जैसे लक्षणों पर जांच जरूरी है, हालांकि अभी गंभीर मामलों की पुष्टि नहीं हुई है।
 

विज्ञापन
Sore Throat And Headache Swine Flu Screening
एसएन ओपीडी में मरीजों की भीड़।

विस्तार

मौसम में बदलाव से वायरल फीवर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मेडिसिन और बाल रोग विभाग की ओपीडी में इसके 70 फीसदी मरीज हैं। स्वाइन फ्लू की स्क्रीनिंग भी की जा रही है। अब तक किसी में इसके गंभीर लक्षण नहीं मिले हैं।
विज्ञापन


मेडिसिन विभाग के डॉ. जितेंद्र दौनेरिया ने बताया कि ओपीडी में रोजाना औसतन 650 मरीज आ रहे हैं। इनमें से 60-70 फीसदी को वायरल फीवर के हैं। इसमें जुकाम-खांसी, गले में खराश-सूजन, मांसपेशियों-सिर में दर्द की परेशानी मिल रही है। मेडिसिन विभाग के डॉ. मनीष बंसल ने बताया कि तेज बुखार के साथ ठंड लगना, सांस फूलने, उल्टी-दस्त पर स्क्रीनिंग कर मरीज की स्वाइन फ्लू की जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन


राहत की बात है कि इन्फ्लुएंजा एच1एन1 की पुष्टि नहीं हो रही है। बुखार होने पर पैरासिटामॉल लें, आराम नहीं मिलने पर चिकित्सक को दिखाएं। बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि वायरल फीवर के मरीज मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बच्चों में तेज बुखार, उल्टी-दस्त, पेट में दर्द, जुकाम-खांसी की परेशानी मिल रही है। स्वाइन फ्लू के खतरे को देखते हुए ओपीडी में स्क्रीनिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्सेनिक-30, बेलाडोना-30 लें
उत्तर प्रदेश होम्योपैथिक कांग्रेस साइंस के अध्यक्ष डॉ. कैलाश चंद सारस्वत ने बताया कि वायरल फीवर में आर्सेनिक-30 और बेलाडोना-30 की तीन-तीन बूंदें सुबह-शाम ले सकते हैं। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ दर्द में आराम मिलता है। राहत नहीं मिलने पर चिकित्सक को दिखाएं।

इन बातों का रखें ध्यान
जुकाम-खांसी और बुखार आने पर खुद को क्वारंटीन करें।
मास्क लगाएं और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बेवजह जाने से बचें।
खांसते-छींकते वक्त मुंह पर रुमाल रखें।
दूषित और खुले में बिकने वाली सामग्री खाने-पीने से बचें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed