{"_id":"6ac732a09b7f30e1df0380a5","slug":"stray-cattle-fight-injures-sleeping-six-year-old-boy-in-agra-regains-consciousness-after-four-hours-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आवारा गोवंश में भीषण लड़ाई, चारपाई पर सो रहा मासूम हुआ लहूलुहान; चार घंटे बाद आया होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आवारा गोवंश में भीषण लड़ाई, चारपाई पर सो रहा मासूम हुआ लहूलुहान; चार घंटे बाद आया होश
Thu, 08 Oct 2026 11:35 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:35 AM IST
आगरा के अरसैना गांव में दो आवारा गोवंश की लड़ाई के दौरान छह साल का कृष्णा चारपाई पर सोते समय गंभीर रूप से घायल हो गया। पशुओं की चपेट में आने से लहूलुहान हुए बच्चे को करीब चार घंटे बाद होश आया, जिसके बाद उसकी हालत सामान्य बताई गई।
विज्ञापन
लड़ाई करते बेसहारा गोवंश--स्रोत--संवाद
विस्तार
आगरा के रुनकता क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अरसैना में आवारा गोवंश की भिड़ंत के दौरान छह वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्राम निवासी मोहन सिंह अपने छह साल के पुत्र कृष्णा के साथ मंगलवार रात प्लॉट में चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान अचानक दो मवेशी आपस में लड़ते हुए वहां आ पहुंचे और सोते हुए पिता-पुत्र की चारपाई के ऊपर से निकल गए।
इस हादसे में कृष्णा पशुओं की चपेट में आकर बुरी तरह लहूलुहान हो गया, जबकि मोहन सिंह के हाथ में भी चोटें आईं। चीख-पुकार सुनकर दौड़े परिजन तत्काल बालक को चिकित्सालय लेकर पहुंचे। पिता ने बताया कि हादसे के बाद बच्चे की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई थी और करीब चार घंटे बीतने के बाद उसे होश आया, जिसके बाद अब उसकी स्थिति सामान्य है।
खेतों के बाद अब जान का खतरा: ग्रामीण
स्थानीय ग्रामीण गौरव यादव ने बताया कि क्षेत्र में छुट्टा मवेशियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। फसलों की बर्बादी के साथ-साथ अब बच्चों और राहगीरों की जान पर भी बन आई है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से आवारा पशुओं को तत्काल पकड़वाकर गौशाला भिजवाने की मांग की है।