फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP PET exam held at 49 centres in Agra

यूपी पीईटी: गणित और अंग्रेजी के सवाल देखकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे, आगरा में 49 केंद्रों पर हुई परीक्षा

Sun, 25 Oct 2026 12:43 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 25 Oct 2026 12:43 PM IST
सार
Register For Event

आगरा के 49 केंद्रों पर पीईटी परीक्षा का आयोजन किया गया है। पहली पाली की परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि गणित, हिंदी और अंग्रेजी के प्रश्न काफी आसान थे। 

विज्ञापन
UP PET exam held at 49 centres in Agra
परीक्षा देकर बाह आते अभ्यर्थी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 रविवार से शुरू हो गई। आगरा में परीक्षा के लिए 49 केंद्र बनाए गए हैं। 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को होने वाली परीक्षा में कुल 1,36,656 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन


रविवार को पहली पाली की परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि संविधान से जुड़े प्रश्न, सामान्य विज्ञान और रीजनिंग का स्तर मध्यम रहा। वहीं, गणित, हिंदी और अंग्रेजी के प्रश्न काफी सरल थे। अभ्यर्थियों के मुताबिक, इन विषयों के प्रश्नों को हल करने में अपेक्षाकृत आसानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक निर्धारित है। प्रत्येक पाली में 22,776 अभ्यर्थियों के शामिल होने की व्यवस्था है। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए 49 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 49 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है।

परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री को कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार के अस्थायी डबल लॉक में सुरक्षित रखा गया है। परीक्षा के दिन पुलिस सुरक्षा के बीच सेक्टर मजिस्ट्रेट के माध्यम से सामग्री केंद्रों तक पहुंचाई गई। परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed