फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uproar during rally in protesting against UGC in Agra

यूजीसी के विरोध में हंगामेदार प्रदर्शन: पुलिस से तीखी नोकझोंक, जमीन पर गिरे इंस्पेक्टर: हाईवे पर लगाया जाम

Tue, 01 Sep 2026 03:02 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 01 Sep 2026 03:02 PM IST
सार
Register For Event

आगरा में यूजीसी के विरोध में प्रदर्शन के दाैरान हंगामा हो गया। प्रदर्शनकारियों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। प्रदर्शन के दाैरान इंस्पेक्टर जमीन पर गिर पड़े। आरोप है कि उन्होंने लाठी चलाई। इससे भीड़ आक्रोशित हो उठी। हंगामा करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Uproar during rally in protesting against UGC in Agra
यूजीसी के विरोध में प्रदर्शन के दाैरान हंगामा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में यूजीसी के विरोध में एत्मादपुर तहसील पहुंचे क्षत्रीय सभा और सिस्टम सुधार संगठन के कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। इस दाैरान थाना के इंस्पेक्टर क्राइम धक्का लगने से गिर गए। इससे गुस्साए इंस्पेक्टर क्राइम ने कार्यकर्ताओं पर लाठी बरसाना शुरू कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष को भी लाठी लग गई। इससे कार्यकर्ता गुस्सा गए। उन्होंने इंस्पेक्टर को घेर लिया। इस पर उन्हें पुलिसकर्मियों ने अधिवक्ता के चैंबर में बंद कर बचाया। बाद में कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। एसीपी के समझाने पर जाम खोला। बाद में तहसील में धरने पर बैठे रहे। दो घंटे बाद ज्ञापन लेने पर वापस गए।
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले सोशल मीडिया पर यूजीसी रोल बैक के विरोध में प्रदर्शन का ऐलान किया गया था। इसके बावजूद पुलिस ने तैयारी नहीं की। मंगलवार सुबह 10 बजे खंदौली के गांव वमान में क्षत्रिय सभा यमुनापार के अध्यक्ष भरत सिंह सिकरवार और सिस्टम सुधार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर के साथ सैकड़ों युवा इकट्ठा हुए। गांव से लोग बाइक और कारों से काफिले के साथ निकले। इसकी जानकारी पर एसडीएम सुमित सिंह और एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह पुलिस फोर्स के साथ गांव संवाई पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए रास्ते में ईंटों से भरा ट्रैक्टर लगा दिया। इस पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। रास्ते में खड़ा ट्रैक्टर भी हटा दिया। लोग बरहन तिराहे से होते हुए तहसील एत्मादपुर की तरफ आ गए। तहसील चाैराहे पर आने के बाद हाईवे पर बैठ गए। नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे। 15 मिनट बाद तहसील की ओर चल दिए।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील के गेट पर भीड़ घुसने लगी। यहां पर थाना एत्मादपुर के अपराध निरीक्षक जेपी तिवारी माैजूद थे। उन्होंने प्रदर्शन करने वालों को रोकने का प्रयास किया। उनमें धक्कामुक्की शुरू हो गई। एक युवक का धक्का लगने से वो जमीन पर गिर गए। इस पर गुस्से में उन्होंने लाठी चलाना शुरू कर दिया। 5-6 कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठी बरसाईं। प्रदेश अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर को भी लाठियां लग गईं।

यह देखकर कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। उन्होंने इंस्पेक्टर को घेर लिया। इसकी जानकारी पर एसीपी देवेश सिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह ने इंस्पेक्टर को एक अधिवक्ता के चैंबर में बंद कर दिया। बाद में आसपास के थाने की फोर्स बुला ली गई। कार्यकर्ताओं ने इंस्पेक्टर को बर्खास्त करने की मांग शुरू कर दी। हाईवे पर आकर जाम लगा दिया। सड़क पर दोनों ओर की लेन पर बैठ गए। इससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। एसीपी ने काफी देर तक समझाया। कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर 20 मिनट बाद मान गए। तहसील में आकर एक घंटे तक धरने पर बैठे रहे। इस दाैरान हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। बाद में एसडीएम को ज्ञापन दिया। यूजीसी को वापस लेने की मांग की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed