{"_id":"6a900a0e1fb3de7c5808d3f4","slug":"15-quintals-of-spoiled-cheese-destroyed-in-tappal-aligarh-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: रक्षाबंधन से पहले बड़ी कार्रवाई, 15 क्विंटल खराब पनीर कराया नष्ट, टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: रक्षाबंधन से पहले बड़ी कार्रवाई, 15 क्विंटल खराब पनीर कराया नष्ट, टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश
Thu, 27 Aug 2026 03:27 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 27 Aug 2026 03:27 PM IST
जब देर रात्रि लगभग 2 बजे एक अन्य संदिग्ध वाहन को टप्पल कट पर रोकने का प्रयास किया गया। वाहन चालक ने रुकने के बजाय गाड़ी को तेज गति से भगाते हुए विभागीय स्टाफ पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
पकड़ा गया पनीर नष्ट करते हुए विभाग कर्मचारी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षाबंधन से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने टप्पल में 15 क्विंटल खराब पनीर को मौके पर ही नष्ट करा दिया। इस दौरान मिलावटखोरों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए विभागीय टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। टीम ने पुलिस की मदद से आरोपियों को बाजना के पास पकड़ लिया और मथुरा में पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
अलीगढ़ जिला प्रशासन को मिलावटी खाद्य पदार्थों की आवाजाही की सूचना मिली थी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ टीम ने सासनी से आने वाली और यमुना एक्सप्रेस-वे के टप्पल कट पर बाहरी जनपदों से आने वाली गाड़ियों की सघन जांच की। इस दौरान हरियाणा के मेवात से लाई जा रही पनीर की एक बड़ी खेप को पकड़ा गया। जांच करने पर पनीर मानव उपभोग के लिए पूरी तरह असुरक्षित और सड़ा हुआ पाया गया। नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए सुरक्षित रख लिए गए हैं।
विज्ञापन
अभियान के दौरान देर रात लगभग दो बजे एक मैक्स वाहन को टप्पल कट पर रोकने का प्रयास किया गया। वाहन चालक ने रुकने के बजाय गाड़ी को तेज गति से भगाते हुए विभागीय स्टाफ पर चढ़ाने का प्रयास किया। टीम ने वाहन का पीछा किया और बाजना के निकट डायल-112 पुलिस की मदद से उसे दबोच लिया। चूंकि यह क्षेत्र मथुरा जनपद से संबंधित था, इसलिए पकड़े गए वाहन को बाजना पुलिस चौकी और सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) मथुरा की टीम को आगामी विधिक कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया।
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी (नगर) किंशुक श्रीवास्तव ने बताया कि त्योहारी सीजन में आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ प्रशासन पूरी तरह सख्त है। खोवा, पनीर और मिठाइयों की गुणवत्ता की निगरानी के लिए यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।