फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Actor Chandrachur Singh and his brother recorded statements

पैतृक संपत्ति विवाद :अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह और उनके भाई ने दर्ज कराए बयान, चाची समेत सात पर दर्ज कराई रिपोर्ट

Sat, 29 Aug 2026 06:34 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 29 Aug 2026 06:34 PM IST
सार
Register For Event

फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह और उनके परिवार का संपत्ति विवाद हवेली जलालपुर एस्टेट से जुड़ा हुआ है। अभिनेता और उनके भाई अभिमन्यु सिंह का आरोप है कि उनकी चाची और अन्य रिश्तेदारों ने मिलकर उनकी करोड़ों रुपये की पुश्तैनी कृषि भूमि और ऐतिहासिक हवेली को हड़पने और अवैध रूप से बेचने की कोशिश की है।

विज्ञापन
Actor Chandrachur Singh and his brother recorded statements
अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

करोड़ों की पुरानी हवेली और पुश्तैनी जायदाद पर कब्जे के विवाद में फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह और उनके भाई अभिमन्यु सिंह ने शनिवार को रोरावर थाने में पुलिस जांच अधिकारी के समक्ष पेश होकर अपने बयान दर्ज कराए। अभिमन्यु सिंह की शिकायत पर पुलिस ने उनकी चाची समेत सात लोगों पर धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और आपराधिक साजिश रचने की रिपोर्ट दर्ज कर ली।

विज्ञापन

चंद्रचूड़ सिंह थाने में
विज्ञापन

अभिनेता का आरोप है कि उनके दादा हरेंद्र पाल सिंह की मृत्यु से ठीक एक दिन पहले एक फर्जी वसीयत तैयार की गई थी। इसके आधार पर इस संपत्ति को हड़पने और बेचने की साजिश रची गई। आरोप है कि वसीयत तैयार किए जाने के वक्त उनके दादा गंभीर रूप से बीमार थे और बिस्तर पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को फर्जीवाड़े के सबूत भी सौंपे। थाना रोरावर पुलिस ने इस मामले में गायत्री देवी, जय सिंह और अंजनी सिंह सहित सात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। सीओ संजीव कुमार का कहना है कि पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। निष्पक्ष जांच के तहत जल्द ही अन्य पक्षों और गवाहों के भी बयान लिए जाएंगे।

अभिनेता ने कहा- वसीयत बनाने की हालत में नहीं थे दादाजी
फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनकी पुश्तैनी कृषि भूमि को अवैध तरीके से बेचा गया है। यह हमारी पुश्तैनी जमीन है, जिसने 30 साल तक हमारा पालन-पोषण किया। हमारे दादाजी हरेंद्र पाल सिंह अलीगढ़ में गंभीर रूप से बीमार थे और वह वसीयत बनाने की बिल्कुल भी हालत में नहीं थे। हमारी बुआ इस बात की मुख्य गवाह हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि दादाजी के निधन के बाद उनके चाचा और चाची ने मिलकर एक फर्जी और अवैध वसीयत तैयार की। इसी फर्जीवाड़े के आधार पर इस बहुमूल्य संपत्ति को हड़पने और बेचने का प्रयास किया गया है। अभिनेता ने स्पष्ट किया कि फिलहाल सात लोगों के नाम दिए गए हैं, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर इसमें और भी कई नाम सामने आएंगे। इन लोगों पर जमीन बेचने, साजिश रचने और फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल के गंभीर आरोप हैं।


यह है विवाद
फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह और उनके परिवार का संपत्ति विवाद हवेली जलालपुर एस्टेट से जुड़ा हुआ है। अभिनेता और उनके भाई अभिमन्यु सिंह का आरोप है कि उनकी चाची और अन्य रिश्तेदारों ने मिलकर उनकी करोड़ों रुपये की पुश्तैनी कृषि भूमि और ऐतिहासिक हवेली को हड़पने और अवैध रूप से बेचने की कोशिश की है। उनके दादा के नाम की एक फर्जी और अपंजीकृत वसीयत तैयार की गई। अभिनेता और उनकी मां इससे पहले डीएम और एसएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed