फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ADA Seal Removed from 3 Hotels

अलीगढ़: तीनों होटलों की खुली सील, कोल विधायक बोले-उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं

Tue, 06 Oct 2026 05:15 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 06 Oct 2026 05:15 PM IST
सार
Register For Event

होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ कोल विधायक अनिल पाराशर ने एडीए के वीसी कुलदीप मीणा से मुलाकात कर पूरे मामले पर विस्तार से चर्चा की। वार्ता सकारात्मक रही और एडीए वीसी ने संबंधित होटलों की सील खोलने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
ADA Seal Removed from 3 Hotels
अलीगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन की बैठक को संबोधित करते विधायक अनिल पाराशर - फोटो : स्वयं

विस्तार

अलीगढ़ में गांधी पार्क बस स्टैंड के पास दशकों पुराने तीन होटलों पर लगाई गई एडीए की सील पांचवें दिन खोल दी गई। इसके बाद होटल संचालकों ने राहत की सांस ली है। इस प्रकरण में कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा है कि उद्यमियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


सीलिंग की इस कार्रवाई के विरोध में होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों के बढ़ते आक्रोश के बाद सोमवार को समाधान की पहल हुई। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ कोल विधायक अनिल पाराशर ने एडीए के वीसी कुलदीप मीणा से मुलाकात कर पूरे मामले पर विस्तार से चर्चा की। वार्ता सकारात्मक रही और एडीए वीसी ने संबंधित होटलों की सील खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित होटल संचालकों से आवश्यक कागजात निर्धारित समय में उपलब्ध कराने को कहा। यह भी कहा कि यदि किसी कर्मचारी के गलत आचरण से कोई परेशान है तो सीधे उनसे शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन


इससे पूर्व एसोसिएशन की बैठक में नर्सिंग होम, कोचिंग सेंटर सहित विभिन्न संस्थानों के करीब 90 से अधिक उद्यमियों शामिल हुए। जिसमें कोल विधायक ने कहा कि नियम-कानून के नाम पर किसी भी व्यापारी, उद्यमी, होटल-रेस्टोरेंट, नर्सिंग होम अथवा कोचिंग सेंटर संचालक का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। प्रदेश सरकार की स्पष्ट मंशा रोजगार, व्यापार और विकास को बढ़ावा देने की है। सरकार की नीतियों के विपरीत काम करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष मानव महाजन ने कहा कि अलीगढ़ में लंबे समय से व्यापार और उद्योग से जुड़े लोग शहर की अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहे हैं। यदि किसी विभाग के अधिकारी या कर्मचारी द्वारा अनावश्यक उत्पीड़न किया जाता है तो उसके खिलाफ संगठित रूप से आवाज उठाई जाएगी। इस दौरान आईएमए, पीडीए, नीमा, कोचिंग सेंटर एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे। जिसमें प्रमीत गुप्ता, डॉ. विपिन गुप्ता, डॉ. भरत वार्ष्णेय, डॉ. वाईके सिंह, राजीव गुप्ता, अखिल गुप्ता, सरदार मनमीत सिंह शामिल रहे।


कार्रवाई हुई तो पूरा शहर आएगा जद में : विवेक
अलीगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के महामंत्री विवेक बगाई ने कहा कि अलीगढ़ पुराना शहर है, यहां के भवन एवं प्रतिष्ठान दशकों पुराने हैं। ऐसे में व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाए बिना शहर का बड़ा हिस्सा एडीए की कार्रवाई की जद में आ सकता है। एसोसिएशन नियमों और कानून का सम्मान करती है, लेकिन पुराने मामलों में संवाद और सकारात्मक सोच से समाधान का रास्ता निकाला जाना चाहिए। चेयरमैन पंकज धीरज ने कहा कि अचानक कार्रवाई करने के बजाय प्राधिकरण को व्यावहारिक एवं सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। विकास के नाम पर विनाश की स्थिति पैदा नहीं होनी चाहिए। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed