फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Badal Babu attacked in Pakistan jail

पाकिस्तान की जेल: अलीगढ़ के बादल बाबू पर जानलेवा हमला, फोन पर बताई आपबीती, बोला- कैदियों ने मारा-पीटा

Thu, 22 Oct 2026 10:56 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 22 Oct 2026 10:56 AM IST
सार
Register For Event

मां गायत्री देवी के अनुसार, बादल ने बताया कि उसे चोट और सूजन है लेकिन अब वह पहले की तुलना में ठीक है। जेल पुलिस ने हमलावरों को पकड़ लिया है। बादल ने ये भी बताया कि उसकी सजा पूरी हो चुकी है। 10-15 दिन में रिहाई की सूचना आ सकती है।

विज्ञापन
Aligarh Badal Babu attacked in Pakistan jail
बादल बाबू, उसके पिता-माता - फोटो : परिवार

विस्तार

घुसपैठ के आरोप में पाकिस्तान की लाहौर सेंट्रल जेल में बंद बरला गांव निवासी युवक बादल पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले की जानकारी खुद बादल ने फोन के जरिये अपने परिजनों को दी है। इसके बाद से परिवार में दहशत और चिंता का माहौल है।

विज्ञापन


बादल के पिता कृपाल सिंह ने बताया कि पाकिस्तानी युवती से ऑनलाइन प्रेम में पागल होकर बेटा 2024 में उससे मिलने अवैध तरीके से पाकिस्तान चला गया जहां वह पकड़ा गया था। उसे एक साल कैद की सजा मिली है। मंगलवार को लाहौर सेंट्रल जेल से बेटे का फोन आया था। उसने बताया कि जेल में बंद कैदियों ने मिलकर मुझ पर जानलेवा हमला किया और खूब मारा-पीटा। पिता के अनुसार, बादल पर जेल में हमले की यह तीसरी घटना है। पाकिस्तान मूल के एक हमलावर ने अपना नाम सर्वजीत कौर बताया है। उसने भारत के खिलाफ अपशब्द भी कहे। बाद में जेल प्रशासन ने बादल को दूसरी बैरक में शिफ्ट कर दिया।
विज्ञापन


मां गायत्री देवी के अनुसार, बादल ने बताया कि उसे चोट और सूजन है लेकिन अब वह पहले की तुलना में ठीक है। जेल पुलिस ने हमलावरों को पकड़ लिया है। बादल ने ये भी बताया कि उसकी सजा पूरी हो चुकी है। 10-15 दिन में रिहाई की सूचना आ सकती है। पिता कृपाल सिंह ने बताया कि 25 अक्तूबर तक बादल रिहाई संभावित है। परिवार ने प्रधानमंत्री और भारत सरकार से अपील की है कि बादल की सुरक्षा सुनिश्चित कर उसे जल्द भारत वापस लाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed