Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Etah Chungi Flyover Gains Pace

अलीगढ़: एटा चुंगी फ्लाईओवर के सभी 12 पिलर तैयार, 650 मीटर लंबे फोरलेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार

Fri, 06 Nov 2026 01:11 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 06 Nov 2026 01:11 PM IST
सार
Register For Event

यह फ्लाईओवर करीब 650 मीटर लंबा होगा। इसे चार लेन का बनाया जा रहा है। छर्रा अड्डा पुल की ओर से धनीपुर मंडी की तरफ जाने वाले मार्ग पर इसका निर्माण हो रहा है। चौराहे के दोनों ओर करीब 325-325 मीटर का हिस्सा तैयार किया जा रहा है। फ्लाईओवर के निर्माण पर लगभग 56.17 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

विज्ञापन
Aligarh Etah Chungi Flyover Gains Pace
एटा चुंगी फ्लाईओव के तैयार पिलर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अलीगढ़ के एटा चुंगी पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के सभी 12 पिलर तैयार हो चुके हैं। आधारभूत ढांचा तैयार होने के बाद निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। अब फ्लाईओवर के अगले चरण का काम तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। निर्माण एजेंसी का लक्ष्य वर्ष 2027 के मध्य तक फ्लाईओवर को पूरा करने का है।

विज्ञापन


एटा चुंगी शहर के उन प्रमुख स्थानों में शामिल है, जहां अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों का दबाव रहता है। व्यस्त समय में यहां वाहनों की आवाजाही बढ़ने से अक्सर यातायात की रफ्तार धीमी पड़ जाती है। ऐसे में फ्लाईओवर को केवल एक निर्माण परियोजना के बजाय शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने वाले महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन

परियोजना प्रगति पर है, तेजी से काम हो रहा है। फ्लाईओवर चालू करने के लिए बीम, स्लैब, एप्रोच रोड, सर्विस रोड और अन्य संरचनात्मक कार्यों को भी तेजी से किया जा रहा है। निर्माण के दौरान स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी को भी कम करने की कोशिश रहती है।-ऋत्विक श्रीवास्तव, डीपीएम, सेतु निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

650 मीटर लंबा होगा फोरलेन फ्लाईओवर
यह फ्लाईओवर करीब 650 मीटर लंबा होगा। इसे चार लेन का बनाया जा रहा है। छर्रा अड्डा पुल की ओर से धनीपुर मंडी की तरफ जाने वाले मार्ग पर इसका निर्माण हो रहा है। चौराहे के दोनों ओर करीब 325-325 मीटर का हिस्सा तैयार किया जा रहा है। फ्लाईओवर के निर्माण पर लगभग 56.17 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के पास है। जुलाई 2025 में निर्माण कार्य शुरू हुआ था।

इन रास्तों पर बदलेगा यातायात का गणित

  • फ्लाईओवर बनने का सबसे बड़ा फायदा छर्रा अड्डा पुल, एटा चुंगी, धनीपुर मंडी और बौनेर तिराहे की तरफ आने-जाने वाले वाहन चालकों को मिलेगा। इसके चालू होने के बाद लंबी दूरी के वाहनों को चौराहे पर रुकने की जरूरत कम होगी।
  • छर्रा अड्डा पुल की ओर से आने वाले वाहन धनीपुर मंडी और बौनेर तिराहे की तरफ फ्लाईओवर के ऊपर से निकल सकेंगे।
  • क्वार्सी की तरफ से एटा चुंगी होते हुए कमालपुर और आगरा की ओर जाने वाले वाहनों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।
  • आगरा की ओर से रामघाट रोड और महेशपुर की तरफ जाने वाले वाहन फ्लाईओवर के नीचे से गुजर सकेंगे।
  • धनीपुर मंडी में धान के सीजन में लगने वाले जाम का दबाव भी कम होने की उम्मीद है।


फ्लाईओवर के साथ फोरलेन सड़क भी बदलेगी तस्वीर
इस परियोजना का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि छर्रा अड्डा पुल से बौनेर तिराहे तक सड़क चौड़ीकरण का काम भी चल रहा है। फ्लाईओवर और चौड़ी सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद शहर के इस हिस्से में यातायात का दबाव व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। इससे जीटी रोड और एटा चुंगी बाईपास की तरफ जाने वाले वाहनों को भी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed