फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU BA student commits suicide written in the suicide note I am a loser

'मैं लूजर हूं...': एएमयू में बीए छात्र ने की खुदकुशी, कमरे में मिला पांच लाइन का सुसाइड नोट; लिखी ये बातें

Fri, 28 Aug 2026 03:17 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Fri, 28 Aug 2026 03:17 PM IST
सार
Register For Event

अलीगढ़ स्थित एएमयू में बीए छात्र ने खुदकुशी कर ली। जिस समय छात्र ने जान दी, उसका रूममेट बाहर गया हुआ था। कमरे में पांच लाइन का सुसाइड नोट मिला है।

विज्ञापन
AMU BA student commits suicide written in the suicide note I am a loser
एएमयू - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के विदेशी भाषा विभाग के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र कृष्णा शर्मा की निजी पीजी में मौत के मामले में पुलिस को पांच लाइन का सुसाइड नोट मिला है। नोट में छात्र ने परिवार के प्रति अपने प्रेम का जिक्र करते हुए खुद को लेकर निराशा व्यक्त की है। नोट में ‘मैं लूजर हूं’ जैसे शब्द भी लिखे होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर निवासी कृष्णा मुजम्मिल मंजिल के पीछे स्थित निजी पीजी में साथी छात्र के साथ रहता था। बृहस्पतिवार रात उसका रूममेट बाहर गया हुआ था। देर रात लौटने पर दरवाजा नहीं खुला तो उसने अन्य किरायेदारों की मदद से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे में प्रवेश किया और छात्र को मृत पाया।
विज्ञापन


पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed