{"_id":"6aba333b90703162cb03d2b6","slug":"amu-students-union-duck-point-blocked-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू: यासिर की भूख हड़ताल जारी, छात्रसंघ चुनाव की मांग तेज, डक पॉइंट पर बैरिकेडिंग कर छात्रों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू: यासिर की भूख हड़ताल जारी, छात्रसंघ चुनाव की मांग तेज, डक पॉइंट पर बैरिकेडिंग कर छात्रों ने लगाया जाम
Mon, 28 Sep 2026 02:59 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:59 PM IST
आंदोलन के समर्थन में लॉ विभाग से छात्रों का जुलूस भी कैंपस की ओर बढ़ा। छात्रों के जुटने से डक पॉइंट पर माहौल और गरमा गया, प्रदर्शनकारी छात्र छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन स्थिति पर नजर रख रहा है।
विज्ञापन
यासिर भूख हड़ताल पर, जाम लगाते छात्र
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
एएमयू में छात्रसंघ चुनाव की बहाली के लिए छात्र-छात्राओं का आंदोलन सोमवार को और तेज हो गया। छात्रों ने बाब-ए-सैयद पर जाम लगाकर हंगामा किया। छात्रों ने नारेबाजी भी की। वहीं, चुनाव की मांग को लेकर आठ दिन से भूख हड़ताल पर बैठे यासिर फहद की तबीयत बिगड़ गई है।
विज्ञापन
अब इस आंदोलन को विधि के विद्यार्थियों का भी समर्थन मिल गया है। दोपहर एक बजे से छात्र-छात्राओं की भीड़ एकत्र होने लगी। वीमेंस कॉलेज की छात्राएं भी आंदोलन भी शामिल हुईं और जमीन पर बैठ गईं। इसके बाद छात्रों ने बाइक और बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया। 21 सितंबर से भूख हड़ताल पर बैठे छात्र यासिर ने बताया कि उनकी तबीयत बिगड़ रही है।
विज्ञापन
रास्ता बंद होने से बाब-ए-सैयद की तरफ से शताब्दी द्वार की ओर जाने वाले लोगों को रास्ता बदलना पड़ा। इससे इंजीनियर विभाग की तरफ वाहनों का जाम भी लग गया। इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नवेद खान ने छात्रों से अपील की है कि रास्ता न बंद करें, क्योंकि इसी रास्ते से जेएन मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में एंबुलेंस से मरीज जाते हैं। मरीजों के साथ शिक्षकों और विद्यार्थियों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन