{"_id":"6adb3653e38cdee13a0fb6c9","slug":"campaigning-through-calls-during-mlc-polls-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव: ये कैसा मतदान, एक तरफ वोटिंग, दूसरी तरफ प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव: ये कैसा मतदान, एक तरफ वोटिंग, दूसरी तरफ प्रचार
Fri, 23 Oct 2026 03:56 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 23 Oct 2026 03:56 PM IST
मतदान शुरू होने से लेकर मतदान समाप्ति तक मतदाताओं के मोबाइल पर वोट डालने के लिए कॉल आईं। मोबाइल नंबर 7971972364 से मतदान समाप्ति से पूर्व यानी दोपहर 3.25 बजे मतदाताओं के नंबर पर कॉल आई।
विज्ञापन
इस मोबाइल नंबर से वोट के लिए आई कॉल
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
जहां एक ओर आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान चल रहा है, वहीं दूसरी ओर वोट करने के लिए प्रचार हो रहा है। ऐसा ही नजारा अलीगढ़ में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
आज आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। ऐसा देखा गया कि मतदान शुरू होने से लेकर मतदान समाप्ति तक मतदाताओं के मोबाइल पर वोट डालने के लिए कॉल आईं। मोबाइल नंबर 7971972364 से मतदान समाप्ति से पूर्व यानी दोपहर 3.25 बजे मतदाताओं के नंबर पर कॉल आई।
विज्ञापन
जिसमें उधर से कहा जा रहा था कि ...
'सभी सम्मानित स्नातक मतदाताओं को प्रणाम, मैं डॉ मानवेंद्र प्रताप सिंह, 4 बजे तक मतदान होगा, आप मतदान में हैं, मेरे मानवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गुरूजी के सामने 1 लिखकर विजयी बनाएं, आप सबका बहुत-बहुत धन्यवाद '
विज्ञापन