फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Elderly man commits suicide with licensed rifle

अलीगढ़: बुजुर्ग ने लाइसेंसी रायफल से की आत्महत्या, बीमारी से थे परेशान, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 10 Sep 2026 05:50 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 10 Sep 2026 05:50 PM IST
सार
Register For Event

राजकुमार गुप्ता लंबे समय से बीमारी से परेशान थे। परिजनों के अनुसार, उन्होंने अपनी स्वयं की लाइसेंसी रायफल का उपयोग कर आत्महत्या की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Elderly man commits suicide with licensed rifle
खुदकुशी - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ में थाना सासनीगेट क्षेत्र के मोहल्ला सराय वृंदावन में एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली। डायल 112 के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


जांच के दौरान मृतक के परिजनों ने बताया कि उनका नाम राजकुमार गुप्ता था। उनकी उम्र करीब 70 वर्ष थी और वह लंबे समय से बीमारी से परेशान थे। परिजनों के अनुसार, राजकुमार गुप्ता ने अपनी स्वयं की लाइसेंसी रायफल का उपयोग कर आत्महत्या की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम संजीव कुमार शर्मा ने इस घटना के संबंध में जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed