फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police raid at Aligarh resort

अलीगढ़: रिसोर्ट में सजी थी महफिल, पुलिस ने मारा छापा तो उड़े होश, मिलीं युवतियां और शहर के संभ्रांत चेहरे

Mon, 31 Aug 2026 01:39 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 31 Aug 2026 01:39 PM IST
सार
Register For Event

सूत्रों और शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस महफिल में शामिल होने वाले कोई आम लोग नहीं, बल्कि शहर के तथाकथित संभ्रांत और प्रमुख चेहरे बताए जा रहे हैं। ऐशो-आराम के माहौल में डूबे इन रईसों ने शायद ही कभी सोचा होगा कि पुलिस का यह शिकंजा इतनी जल्दी उन तक पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
Police raid at Aligarh resort
रिसोर्ट पर पुलिस का छापा - फोटो : एआई

विस्तार

अलीगढ़ जिले के थाना मडराक क्षेत्र स्थित आगरा रोड पर बने श्री कृष्णा रिसोर्ट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस ने वहां अचानक धावा बोल दिया। रिसोर्ट के बंद कमरों में चल रहे इस अवैध और संदिग्ध खेल का पर्दाफाश होते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन

 
पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। तलाशी के दौरान पुलिस के हाथ जो सामान लगा, उसने सारे राज खोल दिए। कमरों से भारी मात्रा में आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं। पार्टी में जाम छलकाने के लिए अंग्रेजी शराब, बीयर और खास तौर पर जामुन फ्लेवर वोडका परोसी जा रही थी।  रिसोर्ट के कमरों में युवतियां भी मौजूद थीं, जिन्हें पुलिस ने मौके पर पकड़ा।
विज्ञापन

श्री कृष्णा रिसोर्ट अलीगढ़शहर के प्रमुख चेहरों की खुली पोल
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों और शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस महफिल में शामिल होने वाले कोई आम लोग नहीं, बल्कि शहर के तथाकथित संभ्रांत और प्रमुख चेहरे बताए जा रहे हैं। ऐशो-आराम के माहौल में डूबे इन रईसों ने शायद ही कभी सोचा होगा कि पुलिस का यह शिकंजा इतनी जल्दी उन तक पहुंच जाएगा।

थाना मडराक पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए सभी आपत्तिजनक सामग्री और साक्ष्यों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस रिसोर्ट में इस तरह की गतिविधियां कितने समय से चल रही थीं और इसमें रिसोर्ट प्रबंधन की क्या मिलीभगत थी। इस बड़ी कार्रवाई के बाद अलीगढ़ के रईसों और रिसोर्ट संचालकों में खौफ का माहौल साफ देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed