{"_id":"6ad87a24114bfd71a6050d61","slug":"protest-against-sealing-aligarh-news-c-2-1-gur1004-1094820-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन सौंपते हुए व्यापारी स्रोत स्वयं
अलीगढ़। एडीए की सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के विरोध में बुधवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा के नेतृत्व में व्यापारियों ने वाहन जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की गई।
प्रदीप गंगा ने कहा कि व्यापारियों को मनमाने नोटिस देकर परेशान किया जा रहा है। ज्ञापन में आवासीय क्षेत्रों में दुकान खोलकर व्यापार करने की अनुमति देने, विकसित बाजारों को नियमित करने, ध्वस्तीकरण से प्रभावित व्यापारियों के पुनर्वास और अवैध निर्माण के मामलों में जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन में आलोक प्रताप सिंह, हरिकिशन अग्रवाल, संगीता वार्ष्णेय, अरुण गोयल, एमए खान गांधी, संतोष वार्ष्णेय, रोहित सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।