{"_id":"6ac8d08c1839a3ec710f4e85","slug":"restaurant-staff-returns-diamond-ring-found-in-sink-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: रेस्टोरेंट के स्टाफ को सिंक की जाली में फंसी मिली हीरे की अंगूठी, फिर जो हुआ सब देखते रह गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: रेस्टोरेंट के स्टाफ को सिंक की जाली में फंसी मिली हीरे की अंगूठी, फिर जो हुआ सब देखते रह गए
Fri, 09 Oct 2026 05:02 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 09 Oct 2026 05:02 PM IST
तीन छात्र रेस्टोरेंट में खाना खाने आए थे। बिल का भुगतान करते समय उनमें से एक छात्र ने अपनी हीरे की अंगूठी खोने की जानकारी दी। रेस्टोरेंट के स्टाफ ने तुरंत अंगूठी ढूंढने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
अंगूठी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
अलीगढ़ के सेंटर प्वाइंट स्थित होटल में खाना खाने गए तीन दोस्तों में से एक की हीरे की अंगूठी वहीं पर खो गई। जिससे तीनों बेहद परेशान हो गए। घंटों बाद यही अंगूठी सिंक में मिली। इसके बाद होटल स्टाफ ने तीनों को बुलाकर अंगूठी सौंप दी।
विज्ञापन
श्री साईं आयुर्वेदिक पीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल सारसौल के तीन छात्र आकाश, सतेंद्र और उमेश सेंटर प्वाइंट स्थित एक होटल में शुक्रवार सुबह 11 बजे खाना खाने गए थे। इनमें से एक छात्र आकाश ने अपनी हीरे की अंगूठी खाना खाते वक्त उतार कर मेज पर रख दी थी। बातों-बातों में तीनों व्यस्त हो गए। इसी बीच खाना खत्म हुआ तो आकाश को अंगूठी की याद आई, तब तक यह अंगूठी बर्तनों के साथ सिंक तक पहुंच गई। आकाश के कहने पर होटल के स्टाफ ने इसको खूब ढूंढा लेकिन कुछ पता नहीं चला। छात्र मायूस हो गए और होटल के रिसेप्शन पर अपना नंबर देकर वापस सारसौल चले गए।
विज्ञापन
छात्रों के जाने के बाद होटल स्टाफ ने जब बर्तन धोए तो सिंक की जाली में फंसी अंगूठी दिख गई। स्टाफ ने इसके बाद छात्रों को फोन कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद आकाश के दोस्त उमेश और सतेंद्र वापस होटल गए और उन्होंने अंगूठी वापस लेकर धन्यवाद दिया। आकाश ने बताया कि वह बलराम जनपद के निवासी हैं। उनकी मां ने उन्हें यह अंगूठी दी थी, सोने से बनी इस अंगूठी में हीरा लगा हुआ है। अंगूठी मिलने के बाद उन्होंने चैन की सांस ली। तीनों छात्र बीएमएस कर रहे हैं।
विज्ञापन