फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Theft in Koil Tehsil premises

अलीगढ़: तहसील परिसर में चोरों का आतंक, छुट्टी में वकीलों के चैंबरों को बनाया निशाना, एसी के कॉपर पाइप चोरी

Mon, 07 Sep 2026 10:45 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 07 Sep 2026 10:45 AM IST
सार
Register For Event

वकीलों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है; इससे पहले 17 अगस्त को भी ऐसी ही चोरी की घटना हुई थी, जिसकी रिपोर्ट थाना बन्नादेवी में दर्ज कराई गई थी। लेकिन पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली के कारण आज तक एक भी चोर पकड़ा नहीं जा सका है।

विज्ञापन
Theft in Koil Tehsil premises
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ की तहसील कोल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए चोरों ने एक बार फिर दुस्साहस का परिचय दिया है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवकाश के दिन जब पूरा शहर पर्व के उल्लास में डूबा था, तब चोरों ने वकीलों के चैंबरों को अपना निशाना बना डाला। अवकाश के सन्नाटे का फायदा उठाकर अज्ञात चोर चैंबरों से कीमती एसी के कॉपर पाइप उखाड़ कर फरार हो गए।

विज्ञापन


मामला दर्ज कराते हुए बार एसोसिएशन के महासचिव रामवीर सिंह एडवोकेट ने बताया कि इस बार उनके खुद के चैंबर के साथ-साथ साथी अधिवक्ताओं अर्जुन सिंह एडवोकेट और जिया उर्रहमान एडवोकेट के चैंबरों से एसी के कॉपर पाइप चोरी हुए हैं। वकीलों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है; इससे पहले 17 अगस्त को भी ऐसी ही चोरी की घटना हुई थी, जिसकी रिपोर्ट थाना बन्नादेवी में दर्ज कराई गई थी। लेकिन पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली के कारण आज तक एक भी चोर पकड़ा नहीं जा सका है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन


अधिवाक्ताओं के विरोध और लिखित तहरीर के आधार पर थाना बन्नादेवी में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर  दर्ज कर ली गई है। क्षेत्राधिकार द्वितीय धनंजय कुमार के मुताबिक मामले की जांच उपनिरीक्षक सुधीर कुमार को सौंपी गई है। पुलिस  तहसील परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की जल्द से जल्द पहचान की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed