{"_id":"6ac60939549a0ab0160e7b66","slug":"ambedkarnagar-prisoners-created-a-ruckus-in-the-district-court-lock-up-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: जिला न्यायालय के लॉकअप में कैदियों ने किया हंगामा, पानी को लेकर नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर: जिला न्यायालय के लॉकअप में कैदियों ने किया हंगामा, पानी को लेकर नारेबाजी
Wed, 07 Oct 2026 02:26 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:26 PM IST
हंगामे की सूचना पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कैदियों को समझाने का प्रयास किया। स्थिति को शांत कराने के साथ ही उनकी शिकायतों की जानकारी ली गई।
विज्ञापन
लॉकअप में नारेबाजी करते कैदी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अंबेडकरनगर जनपद न्यायालय परिसर स्थित लॉकअप में शुक्रवार को कैदियों ने पानी की समस्या को लेकर हंगामा कर दिया। कैदियों ने नारेबाजी करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। एक आरक्षी की कार्यशैली को लेकर भी कैदियों ने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
हंगामे की सूचना पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कैदियों को समझाने का प्रयास किया। स्थिति को शांत कराने के साथ ही उनकी शिकायतों की जानकारी ली गई। कैदियों की नारेबाजी से कुछ देर तक न्यायालय परिसर में हलचल की स्थिति रही।
विज्ञापन
मामले की जानकारी होने पर ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी अशोक कुमार और संयुक्त निदेशक सुनीता यादव भी मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने लॉकअप में पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली और कैदियों की शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन