फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Verification of sugar stocks done, administration strict on hoarding

Ambedkar Nagar News: चीनी भंडार का हुआ सत्यापन, जमाखोरी पर प्रशासन सख्त

Mon, 24 Aug 2026 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Verification of sugar stocks done, administration strict on hoarding
अंबेडकरनगर। चीनी की बढ़ती कीमतों और जमाखोरी की आशंका के बीच जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की है। जिलाधिकारी ईशा प्रिया के आदेश पर सोमवार को व्यापारियों के गोदामों का सत्यापन किया गया। यह जांच जिले की सभी तहसीलों में हुई।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी ने अपने-अपने क्षेत्रों में थोक विक्रेताओं और व्यापारियों के यहां पहुंचकर जानकारी ली। उन्होंने उपलब्ध चीनी के भंडार का सत्यापन किया। जिला गन्ना अधिकारी एसएल यादव ने बताया कि जिले में पर्याप्त चीनी उपलब्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में कमी जैसी कोई स्थिति नहीं है। सभी स्थानों पर भंडार पर्याप्त पाया गया। जिला प्रशासन चीनी की उपलब्धता और बाजार की स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहा है। अधिकारियों ने बताया कि कालाबाजारी रोकने के लिए जांच जारी रहेगी।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि चीनी की उपलब्धता या कीमत को लेकर अफवाहों पर विश्वास न करें। उन्होंने अनावश्यक भंडारण से बचने और जरूरत के अनुसार ही खरीदारी करने को कहा। थोक विक्रेताओं और व्यापारियों को भी निर्देश दिए गए हैं। उन्हें चीनी की कालाबाजारी, जमाखोरी या अनधिकृत भंडारण न करने को कहा गया है। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed