फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Younger brother dies in a fight over a land dispute

Ambedkar Nagar News: भूमि विवाद में मारपीट में छोटे भाई की मौत

Thu, 20 Aug 2026 10:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
Younger brother dies in a fight over a land dispute
आलापुर। आलापुर इलाके में रामनगर कस्बे के पुरानी बाजार में भूमि विवाद में हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए छोटे भाई उमेश चौरसिया की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी सरोजा ने अपने सगे जेठ गोपाल चौरसिया पर पति की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। वहीं, मृतक की मां अनीता ने बेटे की मौत का कारण बीमारी बताया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

रामनगर पुरानी बाजार के निवासी गोपाल चौरसिया और उमेश चौरसिया के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। मंगलवार को जमीन के बंटवारे के लिए दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हुई, जिसे परिजनों के हस्तक्षेप से शांत करा लिया गया था। हालांकि, बुधवार दोपहर को एक बार फिर दोनों भाइयों के बीच विवाद गहरा गया और यह मारपीट में बदल गया। आरोप है कि इस मारपीट में उमेश के सिर पर गंभीर चोटें आईं जिसके चलते वह घायल हो गए। इसके बाद उन्हें सीएचसी रामनगर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक उमेश की पत्नी सरोजा ने अपने जेठ गोपाल चौरसिया पर पीटकर हत्या का आरोप लगाया गया है। वहीं, मृतक की मां अनीता के अनुसार हाथापाई में किसी को गंभीर चोट नहीं लगी थी और बुधवार को भी परिवार में किसी प्रकार का विवाद या मारपीट नहीं हुई। उन्होंने बताया कि बुधवार को उमेश की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इंस्पेक्टर बीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पत्नी की तहरीर के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed