फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Counselling begins for vacant seats in polytechnics.

Amethi News: पॉलीटेक्निक में खाली सीटों के लिए काउंसिलिंग शुरू

Sat, 22 Aug 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 22 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Counselling begins for vacant seats in polytechnics.
अमेठी सिटी। पॉलीटेक्निक की खाली सीटों को भरने के लिए छठे और सातवें चरण की काउंसिलिंग 21 अगस्त से शुरू हो गई है। संजय गांधी पॉलीटेक्निक में 41 सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन



प्रधानाचार्य रामरतन ने बताया कि पेंट टेक्नोलॉजी में 18, इलेक्ट्रॉनिक्स में तीन, मेकैनिकल में एक, केमिकल (फर्टिलाइजर) में दो, पीएमटी में 16 और मेकैनिकल (लेटरल एंट्री) में एक सीट खाली है। छठे चरण में 21 से 23 अगस्त तक च्वॉइस फिलिंग और 24 अगस्त को सीट आवंटन होगा। सीट स्वीकार करने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन फ्रीज विकल्प चुनना होगा। इसमें फ्लोट विकल्प नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


सिक्योरिटी और काउंसिलिंग फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी। दस्तावेज सत्यापन 25 से 29 अगस्त शाम छह बजे तक जिले के हेल्प सेंटरों पर होगा। नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 अगस्त और प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सातवें चरण की च्वॉइस फिलिंग 31 अगस्त से दो सितंबर तक होगी। तीन सितंबर को सीट आवंटन के बाद चार से सात सितंबर तक फीस जमा होगी। दस्तावेज सत्यापन पांच से आठ सितंबर शाम छह बजे तक होगा। नाम वापसी की अंतिम तिथि नौ सितंबर और प्रवेश की अंतिम तिथि 10 सितंबर है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed