फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Rising sugar prices have disrupted the budget.

Amethi News: चीनी के बढ़े दाम से बिगड़ा बजट

Sat, 22 Aug 2026 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 22 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Rising sugar prices have disrupted the budget.
गौरीगंज बाजार में चीनी की खरीदारी करते ग्राहक। -संवाद
अमेठी सिटी। त्योहार से पहले चीनी के बढ़े भाव ने घरों का बजट बिगाड़ दिया है। अमेठी में एक सप्ताह पहले 55 रुपये किलो बिक रही चीनी अब 65 से 70 रुपये किलो तक पहुंच गई है। दाम बढ़ने से घरों में चाय और पकवान का खर्च बढ़ा है। त्योहारों पर मिठाई की मांग बढ़ने के साथ कारोबारियों की लागत भी बढ़ रही है।
विज्ञापन


थोक विक्रेता राजेश अग्रवाल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से चीनी के थोक भाव में तेजी है। पहले करीब 50 से 52 रुपये किलो का भाव था। अब करीब 58 रुपये किलो तक पहुंच गया है। फुटकर विक्रेता मुकेश कुमार ने बताया कि एक सप्ताह पहले अच्छी गुणवत्ता की चीनी करीब 55 रुपये किलो बिक रही थी। अब गुणवत्ता के अनुसार 65 से 70 रुपये किलो तक भाव है।
विज्ञापन


मांग बढ़ने पर इसमें और बदलाव हो सकता है। मिठाई दुकानदार संजय वर्मा ने बताया कि त्योहारों के लिए मिठाई तैयार करने का काम शुरू हो गया है। लड्डू, पेड़ा और बर्फी में चीनी की खपत अधिक होती है। दाम बढ़ने से लागत बढ़ गई है। अमित गुप्ता ने बताया कि त्योहारों में मिठाई की बिक्री बढ़ती है। ऐसे में कच्चा माल महंगा होने से खर्च बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी के भाव और बढ़े तो मिठाई की कीमत बढ़ानी पड़ सकती है। गृहिणी शशि ने बताया कि चीनी रोजाना इस्तेमाल होने वाली वस्तु है। चाय से लेकर घर में बनने वाले पकवानों तक इसकी जरूरत पड़ती है। भाव बढ़ने से मासिक बजट प्रभावित हो रहा है। उमा देवी ने कहा कि त्योहारों पर घर में मिठाई और पकवान बनाने में चीनी की खपत बढ़ जाती है।


दाम बढ़ने से अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा। व्यापारियों के अनुसार त्योहार नजदीक आने के साथ चीनी की मांग बढ़ रही है। मांग बढ़ी तो भाव में और उतार-चढ़ाव हो सकता है। इससे गृहस्थी के साथ मिठाई कारोबार की लागत पर भी असर पड़ेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed