{"_id":"6a88a95e6d86d3216307018e","slug":"two-people-injured-in-jackal-attack-amethi-news-c-96-1-ame1021-173965-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सियार के हमले से दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सियार के हमले से दो लोग घायल
Sat, 22 Aug 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजारशुकुल। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में सियार के हमले से दो लोग घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। घटनाओं के बाद वन विभाग की टीम ने दोनों स्थानों पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।
पूरे जीत तिवारी गांव निवासी गीता (28) शुक्रवार सुबह शौच के लिए गई थीं। इसी दौरान सियार ने उन पर हमला कर दिया। गीता के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के पहुंचने पर सियार भाग गया। हमले में गीता घायल हो गईं।
पूरे निरंजन गांव निवासी रामतीरथ (38) पर भी सियार ने हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए। दोनों घटनाओं की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने गांवों में पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। टीम ने आसपास के क्षेत्र में सियार की तलाश भी की। वन क्षेत्राधिकारी ज्योतिष शुक्ला ने बताया कि घटनाओं की जानकारी की जा रही है। क्षेत्र में निगरानी रखी जा रही है। सियार की तलाश कराई जा रही है। अभी तक सियार नहीं मिले हैं। मौके पर सियार के पगचिह्न भी नहीं मिले हैं। घायलों पर सियार ने ही हमला किया है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।