फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   No relief from the sultry heat.

Amethi News: चिपचिपी गर्मी से नहीं मिली राहत

Sun, 23 Aug 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 23 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
No relief from the sultry heat.
अमेठी सिटी। बादलों की लुकाछिपी के बीच निकली धूप ने उमस व गर्मी से लोगों को बेहाल कर दिया। दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। घरों में पंखे और कूलर चलते रहे, फिर भी चिपचिपी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


दुकानदार बृजेश कुमार ने बताया कि दुकान पर बैठे-बैठे ही पसीना निकल रहा है। काम करना मुश्किल हो गया है। राहगीर सुरेंद्र कुमार ने कहा कि सड़क पर कुछ दूर चलते ही शरीर पसीने से तर हो जाता है। किसान आनंद शुक्ल के मुताबिक बारिश के बाद खेतों में नमी है। खेत में काम करने के दौरान उमस के कारण परेशानी बढ़ जाती है।
विज्ञापन


किसान राम प्रकाश ने भी गर्मी के साथ बढ़ी नमी को परेशानी का कारण बताया। स्कूल से लौट रही छात्रा सुमन ने कहा कि घर पहुंचने तक उमस से हालत खराब हो गई। छात्र राकेश कुमार ने बताया कि गर्मी के कारण रास्ते में बार-बार पानी पीना पड़ा। स्थानीय निवासी कौशल किशोर के मुताबिक बारिश के बाद मौसम ठंडा होने की उम्मीद थी, लेकिन उमस ने मुश्किल बढ़ा दी। गृहिणी ललिता ने कहा कि पंखे की हवा गर्म लग रही है और कूलर भी खास राहत नहीं दे रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले 24 घंटे में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed