{"_id":"6a876569013e6fcc4005a802","slug":"dm-displeased-upon-seeing-dilapidated-school-building-orders-inquiry-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-171015-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जर्जर स्कूल भवन देख डीएम नाराज, जांच के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जर्जर स्कूल भवन देख डीएम नाराज, जांच के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने बृहस्पतिवार को जोया क्षेत्र के नवादा प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया।
उन्होंने कक्षाओं में बच्चों से संवाद कर पढ़ाई का स्तर परखा और शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सीखने की प्रगति का नियमित मूल्यांकन तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए। मिड-डे मील की गुणवत्ता, स्वच्छता, भोजन वितरण और आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।
डीएम ने शिक्षकों की उपस्थिति, पेयजल और विद्यालय परिसर का भी जायजा लिया। जर्जर भवन देखकर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल तकनीकी जांच कराकर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। साथ ही परिसर की साफ-सफाई, पेयजल और बच्चों को सभी मूलभूत सुविधाएं समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से उपलब्ध कराने को कहा।