फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Rainfall fell short of expectations; clouds poured for a while in the evening.

Auraiya News: अनुमान के मुताबिक नहीं हुई बारिश, शाम को कुछ देर बरसे बादल

Tue, 25 Aug 2026 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 25 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Rainfall fell short of expectations; clouds poured for a while in the evening.
गांव के संपर्क मार्ग पर हुए जलभराव से निकलते बच्चे।संवाद
औरैया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को 19.9 मिमी बारिश संभावना जताई गई थी। इसे देखते हुए स्कूलों में छुट्टी भी रही, लेकिन सोमवार को अनुमान के मुताबिक बारिश ही नहीं हुई। सुबह से शाम तक बादल छाए रहे लेकिन बारिश का नामोनिशान नहीं रहा। हालांकि शाम के समय कुछ देर शहर में झमाझम बारिश हुई। ग्रामीण क्षेत्र में पूरे दिन बूंदाबांदी तक नहीं हुई।
विज्ञापन

जिले में धान की फसल का दायरा अच्छा खासा है। बारिश आधारित इस फसल को लेकर किसानों की निगाहें अक्सर पूर्वानुमान और बादलों पर टिकी रहती हैं। यही वजह थी कि सोमवार के अनुमान को लेकर किसान काफी उत्सुक थे। 19.9 मिमी बारिश से धान को काफी मदद मिल सकती थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐसे में किसान निराश नजर आए। शाम को महज दो मिमी बारिश हुई। इस दौरान सड़कों पर वाहनों का आवागमन कुछ देर के लिए थम गया।
विज्ञापन

कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. राम पलट सिंह के अनुसार रविवार को अगले 24 घंटे में 19.9 मिमी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया था, लेकिन यह अनुमान गलत साबित हुआ। 24 घंटे बाद करीब दो मिमी बारिश कुछ स्थानों पर हुई है। वहीं, सोमवार को कृषि मौसम वैज्ञानिक की ओर से एक बार फिर अगले 24 घंटे में 9.9 मिमी बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में अब लोगों की नजरें नए पूर्वानुमान पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार की अपेक्षा नमी बढ़ने से उमस का असर भी अधिक रहा। शाम के समय दो मिमी के करीब बारिश हुई है। मंगलवार को भी 9.9 मिमी बारिश के आसार हैं।
-डॉ. रामपलट, कृषि मौसम वैज्ञानिक
---------
बारिश से संपर्क मार्गों पर दो फीट तक भरा पानी, कच्चे मकान ढहे
मुरादगंज। क्षेत्र में भारी बारिश के चलते कस्बा जाना के संपर्क मार्ग पूरी तरह पानी से डूब गए हैं। दो फीट तक जलभराव होने से ग्रामीणों को पानी से होकर निकलना पड़ रहा है। इसके अलावा खेत जलमग्न होने से धान सहित अन्य फसलें नष्ट होने की आशंका भी बढ़ गई है। उधर, बारिश के कारण दो कच्चे मकान भी ढह गए। इससे गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया।
गांव कस्बा जाने के लिए दो संपर्क मार्ग हैं। एक दलेल नगर से कोठी से तो दूसरा अयाना रोड से होकर जाता है। लगातार बारिश के चलते संपर्क मार्गों के आसपास स्थित खेत व तालाब ओवरफ्लो हो चुके हैं। इससे संपर्क मार्गों पर घुटनों तक पानी भरने से लोगों को बाजार या अन्य जगहों पर जाने को परेशान होना पड़ रहा है।
जल निकासी की व्यवस्था न होने से हर बारिश में गांव का संपर्क पूरी तरह कट जाता है। वहीं, गांव की चुन्नी बेगम गांव में कच्चे मकान में रहती हैं। लगातार बारिश के चलते रविवार देर रात उनके मकान की बाहरी दीवार दरवाजे सहित ढह गई। इससे मकान का दूसरा हिस्सा भी दरक गया। वहीं, गांव के शरीफ के मकान के अंदर का हिस्सा ढह गया।

इससे गृहस्थी का सामान मलबे के नीचे दब गया। सूचना मिलने पर लेखपाल योगेंद्र सिंह ने गांव पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। लेखपाल ने बताया कि दोनों मकानों के नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट भेज दी गई है। जल्द ही ग्रामीणों को उनके नुकसान का मुआवजा दिलवा दिया जाएगा।

गांव के संपर्क मार्ग पर हुए जलभराव से निकलते बच्चे।संवाद

गांव के संपर्क मार्ग पर हुए जलभराव से निकलते बच्चे।संवाद

गांव के संपर्क मार्ग पर हुए जलभराव से निकलते बच्चे।संवाद

गांव के संपर्क मार्ग पर हुए जलभराव से निकलते बच्चे।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed