{"_id":"6acb75921b6e8a12390eea6c","slug":"bjp-is-focusing-on-3-075-voters-in-teachers-mlc-election-in-ayodhya-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: शिक्षक एमएलसी चुनाव में 3075 मतदाताओं पर भाजपा का फोकस, हर पदाधिकारी व कार्यकर्ता को दी गई जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: शिक्षक एमएलसी चुनाव में 3075 मतदाताओं पर भाजपा का फोकस, हर पदाधिकारी व कार्यकर्ता को दी गई जिम्मेदारी
Sun, 11 Oct 2026 05:10 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sun, 11 Oct 2026 05:10 PM IST
अयोध्या में शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा का फोकस 3075 मतदाताओं पर है। हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता को 20 शिक्षकों से संपर्क की जिम्मेदारी दी गई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : ANI
विस्तार
अयोध्या में शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने जिले के 3075 शिक्षक मतदाताओं से संपर्क करने की रणनीति बनाई है। प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को 20 शिक्षकों से संपर्क की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
जिले में महानगर क्षेत्र के 1022 और ग्रामीण क्षेत्र के 2053 शिक्षक मतदाता हैं। इनके लिए 15 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान केंद्रों पर समन्वय के लिए जनप्रतिनिधियों को प्रभारी बनाया गया है। महिला शिक्षकों से संपर्क की जिम्मेदारी महिला मोर्चा को दी गई है।
विज्ञापन
सहादतगंज स्थित पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में संपर्क अभियान और मतदान केंद्रों की तैयारियों पर चर्चा की गई। प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने संगठन की भूमिका पर जोर दिया।
विज्ञापन
सोमवार को गोरखपुर में शिक्षक सम्मेलन होगा। इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी संबोधित करेंगे। बैठक में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।