फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Panchamrit Abhishekh performed for Ram Lalla

Ayodhya News: रामलला का पंचामृत अभिषेक देवी को कुमकुम किया अर्पित

Mon, 12 Oct 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 12 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Panchamrit Abhishekh performed for Ram Lalla
अयोध्या। शारदीय नवरात्र के पहले दिन श्रीराम जन्मभूमि परिसर भक्ति और शक्ति की आराधना से सराबोर नजर आया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रामलला और राम दरबार का पंचामृत सहित विभिन्न पवित्र द्रव्यों से अभिषेक किया गया। परिसर स्थित माता दुर्गा के मंदिर में कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय अनुष्ठान शुरू हुआ। देवी को कुमकुम अर्पित कर सहस्रार्चन किया गया।
विज्ञापन


राम मंदिर के परकोटे में स्थित दुर्गा मंदिर में विधि-विधान से पूजन शुरू हुआ। रामलला को रत्नजड़ित लाल वस्त्र धारण कराकर मनोहारी शृंगार किया गया। दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से अभिषेक के बाद नारियल जल और सरयू जल से स्नान कराया गया।
विज्ञापन


रामलला, राम दरबार, माता भगवती और माता अन्नपूर्णा के मंदिरों में नौ दिवसीय अनुष्ठान संपन्न कराने के लिए 11 वैदिक आचार्यों को लगाया गया है। इनके निर्देशन में वाल्मीकि रामायण, रामचरितमानस, रामरक्षा स्तोत्र और श्रीराम सहस्रनाम का पाठ किया जा रहा है। देवी मंत्रों के साथ यज्ञकुंड में आहुतियां भी अर्पित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed