{"_id":"6a8d17b924791b79bb051f4d","slug":"ram-mandir-to-get-new-ceo-and-spokesperson-at-trust-meeting-on-september-2-in-ayodhya-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: दो सितंबर को ट्रस्ट की बैठक पर टिकीं निगाहें, भरेंगे रिक्त पद; राम मंदिर को मिलेंगे नए CEO व प्रवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: दो सितंबर को ट्रस्ट की बैठक पर टिकीं निगाहें, भरेंगे रिक्त पद; राम मंदिर को मिलेंगे नए CEO व प्रवक्ता
Tue, 25 Aug 2026 09:49 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 25 Aug 2026 09:49 AM IST
अयोध्या में दो सितंबर को होने वाली ट्रस्ट की बैठक पर सबकी निगाहें टिकी हैं। इस दिन रिक्त पद भरे जाएंगे। राम मंदिर को नए CEO व प्रवक्ता मिलेंगे। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक पर टिकीं निगाहें।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या स्थित रामजन्मभूमि मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर दो सितंबर को होने वाली श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
विज्ञापन
बैठक में मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सीईओ और प्रवक्ता की नियुक्ति पर फैसला होने की संभावना है। इसके अलावा लंबे समय से रिक्त चल रहे अन्य महत्वपूर्ण पदों को भरने पर भी मंथन होगा।
विज्ञापन
राम मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और लगातार विस्तार पा रही व्यवस्थाओं के बीच ट्रस्ट प्रशासनिक ढांचे को अधिक व्यवस्थित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सीईओ की नियुक्ति से मंदिर से जुड़े विभिन्न विभागों, व्यवस्थाओं और कार्यों के बीच बेहतर समन्वय की उम्मीद है। वहीं, प्रवक्ता की नियुक्ति से ट्रस्ट की ओर से मंदिर से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों और गतिविधियों की आधिकारिक जानकारी सामने रखने की व्यवस्था मजबूत होगी।
विज्ञापन
सीईओ की नियुक्ति के लिए तीन नामों का पैनल चयन समिति की ओर से राम मंदिर ट्रस्ट को सौंपा जा चुका है। इन तीन नामों में सेवानिवृत्त आईपीएस राजेश पांडेय, सेवानिवृत्त आईएएस दिनेश चंद्र व योगेश्वर राम मिश्रा का नाम बताया जा रहा है।