{"_id":"6a8d4f047df32e62500202df","slug":"video-ayathhaya-ma-capata-raya-ka-dayara-sa-khal-raha-caugdhhava-cara-ka-raja-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अयोध्या में चंपत राय की डायरी से खुल रहे चढ़ावा चोरी के राज, सबसे बड़ा सवाल \"भेदिया कौन\"?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अयोध्या में चंपत राय की डायरी से खुल रहे चढ़ावा चोरी के राज, सबसे बड़ा सवाल "भेदिया कौन"?
अयोध्या में रामजन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की राशि में चोरी का मामला सामने आने के बाद अब ट्रस्ट के तत्कालीन महासचिव चंपत राय की निजी डायरी में दर्ज टिप्पणियां पूरे प्रकरण की परतें खोल रही हैं। डायरी में दर्ज घटनाक्रम से संकेत मिलता है कि मंदिर में चढ़ावे की व्यवस्था को लेकर लंबे समय से सवाल उठ रहे थे और अंदरूनी स्तर पर इसकी पड़ताल भी की जा रही थी। इसी दौरान यह सवाल भी सामने आया कि आखिर मंदिर की अंदरूनी गतिविधियों की जानकारी बाहर तक पहुंचाने वाला ‘भेदिया’ कौन था?
डायरी में दर्ज विवरण के अनुसार चढ़ावे में गड़बड़ी की आशंका को लेकर अंदरूनी स्तर पर पड़ताल हुई थी। इस दौरान कुछ कर्मचारियों की भूमिका और गतिविधियां संदेह के दायरे में आने की बात भी सामने आई। प्रकरण से जुड़े तथ्यों के सामने आने के बाद अप्रैल में एक कर्मचारी को हटाए जाने का उल्लेख भी किया गया है। इससे संकेत मिलता है कि चढ़ावे से जुड़ी गड़बड़ी का मामला अचानक सामने आया विवाद नहीं था, बल्कि इसकी भनक ट्रस्ट के भीतर पहले ही लग चुकी थी। डायरी में नृपेंद्र मिश्र की भूमिका का भी जिक्र है। मीडिया में चढ़ावा चोरी को उन्होंने डकैती बताया था।
पूरे मामले में सबसे अहम सवाल यह है कि मंदिर की आंतरिक व्यवस्था की जानकारी किसके जरिए बाहर पहुंच रही थी। चढ़ावा चोरी की जानकारी अखिलेश यादव तक कैसे पहुंची.... भेदिया कौन.... यह भी लिखा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।