फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Samajwadi Chhatra Sabha protested against Vice-Chancellor who attended an RSS event in Azamgarh

आजमगढ़: आरएसएस के कार्यक्रम में पहुंचे कुलपति का समाजवादी छात्रसभा ने किया विरोध, पुलिस से धक्का-मुक्की

Tue, 01 Sep 2026 05:47 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 01 Sep 2026 05:47 PM IST
सार
Register For Event

आजमगढ़ जिले में आरएसएस के कार्यक्रम में पहुंचे कुलपति का समाजवादी छात्रसभा ने विरोध किया। कुलपति हरिऔध कला केंद्र में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए थे। इस दौरान छात्रसभा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाए। 

विज्ञापन
Samajwadi Chhatra Sabha protested against Vice-Chancellor who attended an RSS event in Azamgarh
समाजवादी छात्रसभा ने किया विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में हरिऔध कला केंद्र में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होने पहुंचे कुलपति का समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। कार्यक्रम स्थल के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रसभा कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। इससे मौके पर कुछ देर तक गहमागहमी की स्थिति बनी रही। पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में लेकर कोतवाली चली गई। 

विज्ञापन


हरिऔध कला केंद्र में आरएसएस की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजीव कुमार मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होने पहुंचे थे। इसकी जानकारी होने पर समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए और कुलपति के कार्यक्रम में शामिल होने का विरोध करने लगे। कार्यकर्ताओं ने कुलपति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। 
विज्ञापन


पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कार्यक्रम स्थल से दूर रखने का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिस और छात्रसभा कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध कर रहे छात्रसभा कार्यकर्ताओं का कहना था कि विश्वविद्यालय के कुलपति को किसी राजनीतिक अथवा वैचारिक संगठन के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होने से बचना चाहिए। वहीं, कार्यक्रम स्थल पर पुलिस की मौजूदगी में आयोजन जारी रहा। मामले को लेकर काफी देर तक मौके पर गहमागहमी बनी रही। पुलिस से धक्का मुक्की के बाद पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed