{"_id":"6a8c4464e084bcf03500b252","slug":"baghpat-class-3-student-dies-after-complaining-of-stomach-pain-foam-was-seen-coming-from-his-mouth-2026-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बागपत: कक्षा तीन के छात्र की पेट में दर्द होने के बाद मौत, मुंह से निकले झाग, शरीर पर नहीं था कोई निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: कक्षा तीन के छात्र की पेट में दर्द होने के बाद मौत, मुंह से निकले झाग, शरीर पर नहीं था कोई निशान
Mon, 24 Aug 2026 06:48 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 24 Aug 2026 06:48 PM IST
बिनौली गांव में सोमवार सुबह अचानक नौ साल के आयुष के पेट में दर्द होने लगा। परिजन पहले बड़ौत लेकर गए, वहां डॉक्टर नहीं मिला तो मेरठ ले जाने लगे। रास्ते में बच्चे की मौत हो गई। पोस्टमार्टम ना कराए जाने से मौत के कारणों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
आयुष की फाइल फोटो और घर के बाहर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिनौली गांव में सोमवार सुबह कक्षा तीन के छात्र आयुष शर्मा की पेट में दर्द होने से मौत हो गई। बच्चे को जहरीले जीव के काटने का शक है, क्योंकि मेरठ ले जाते समय बच्चे के मुंह से झाग निकल गए थे और रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
बागपत स्थित बिनौली गांव के आशीष कुमार ने बताया कि उनका बेटा आयुष शर्मा (9) पिचोकरा गांव के एक निजी स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। सोमवार सुबह जब वह उठा तो पेट में दर्द होने लगा। बच्चे को किसी जहरीले जीव के काटने का शक हुआ, लेकिन शरीर पर कहीं भी निशान नहीं थे और घर में तलाश किया तो कुछ नहीं मिला। बड़ौत के एक निजी अस्पताल में लेकर गए, लेकिन वहां चिकित्सक नहीं मिले तो मेरठ लेकर जाने लगे। जब वह दादरी गांव के सामने पहुंचे तो आयुष की हालत खराब हो गई।
विज्ञापन
आनन-फानन बिनौली लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग सांत्वना देने पहुंचे। वहीं बिनौली सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित गुप्ता ने बताया कि परिजन जब बच्चे को लेकर पहुंचे थे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन