{"_id":"6a8dfb9d3f9821579200f919","slug":"development-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-157654-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बागपत और छपरौली विधानसभा की 21 सड़कों का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बागपत और छपरौली विधानसभा की 21 सड़कों का होगा निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। छपरौली और बागपत विधानसभा की 21 सड़कों के निर्माण पर 30 करोड़ रुपये बजट खर्च किया जाएगा। इसके लिए शासन से मंजूरी मिलने पर लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने निर्माण शुरू प्रक्रिया शुरू कर दी है। सड़कों का निर्माण होने से 100 से ज्यादा गांवों के लोगों को सुविधा मिलेगी।
मार्गों के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने विधायकों से सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव मांगे थे। इसमें बागपत से भाजपा विधायक योगेश धामा के प्रस्ताव पर शासन ने फुलेरा इंटर कॉलेज से नवादा मार्ग, घिटोरा मंदिर से गोठरा फाटक तक, बसी नाले की पटरी से सुन्हैड़ा बसी मार्ग तक, सुभानपुर पुस्ता मार्ग से नूरपुर खालसा मार्ग तक, बालैनी टोल प्लाजा से सैड़भर तक, दिल्ली-सहारनपुर मार्ग से दुड़भा अहैड़ा मार्ग, मवीकलां से सांकरौद मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव बनाकर भेजा। मंगलवार को शासन ने भाजपा विधायक योगेश धामा के प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए बजट जारी कर दिया।
इनके अलावा शासन ने छपरौली से रालोद विधायक डॉ. अजय कुमार के प्रस्ताव पर शेरपुर लुहारा से सिनौली, बिजवाड़ा से फजलपुर मार्ग, बोड्ढा में कबूल किसान के खेत से हिमांशु के खेत तक, तमेलागढ़ी में शिव मंदिर चौराहे से श्मशान घाट तक, दाहा में पानी की टंकी से दाहा-निरपुडा मार्ग तक, हलालपुर से लुहारा प्याऊ तक, सिरसली में बिजवाड़ा राजवाहे से शीशपाल के खेत तक, गोपालपुर खड़ाना से बाबा बनखंडी मंदिर तक, कमाला स्वास्थ्य केंद्र से मुकीमपुरा तक मार्गों के निर्माण को मंजूरी दी।
विज्ञापन
इनके अलावा कोताना से खंदरावली वाली नहर तक, सरूरपुर में बड़ी नहर के पुल से गायत्री कॉलेज तक, अग्रवाल मंडी टटीरी से बली, मेवला से गाधी तक, ढिकाना ब्लॉक से खामपुर मार्ग के निर्माण की मंजूरी मिली।
वर्जन-जिले की 21 सड़कों के निर्माण के लिए शासन ने 30 करोड़ रुपये बजट की मंजूरी दी है। अब जल्द ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
-अतुल कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि।