{"_id":"6ace867b65edc05fa20c646e","slug":"dog-news-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-160555-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कुत्ते के काटने पर नहीं लगवाई वैक्सीन, दो माह बाद छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कुत्ते के काटने पर नहीं लगवाई वैक्सीन, दो माह बाद छात्र की मौत
विज्ञापन
बागपत। शहर के केतीपुरा मोहल्ला के रहने वाले कक्षा आठ के छात्र शाहिद (14) ने दो महीने पहले कुत्ते के काटने पर एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं लगवाई, जिससे उसको रेबीज का संक्रमण हो गया और उसकी मंगलवार को मौत हो गई। परिवार वाले उसे अधिक हालत खराब होने पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया गया और वहां उसकी मौत हो गई।
शहर के केतीपुरा मोहल्ला निवासी फिरदौस ने बताया कि उसका छोटा भाई शाहिद पुराना कस्बे के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र था। दो माह पहले वह मोहल्ले में खेल रहा था, तभी एक कुत्ते ने शाहिद के चेहरे पर काट लिया। शाहिद ने घर में डांट पड़ने के कारण किसी को इस बारे में नहीं बताया, इसलिए उसे एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं लग सकी। उसने गिरने पर चोट लगने की बात बताई। कुत्ते के काटने पर हुआ जख्म ठीक हो गया। सोमवार को स्कूल से आने के बाद उसको बुखार हुआ और हालत खराब हो गई।
पहले निजी चिकित्सक को दिखाया, लेकिन उपचार के बाद आराम नहीं होने पर मंगलवार की दोपहर साढ़े 12 बजे जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने रेबीज का संक्रमण होने से हालत बिगड़ने की पुष्टि कर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि दिल्ली जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे और उपचार के दौरान शाहिद की मंगलवार की शाम चार बजे मौत हो गई।
विज्ञापन
मजदूरी कर परिवार का पालन करती हैं मां निशा
फिरदौस ने बताया कि शाहिद पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता बिल्लू की पहले ही मौत हो चुकी है। मां निशा मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करती हैं। वहीं इस घटना के बाद शाहिद के चाचा मोहसीन ने कस्बे में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है ताकि बच्चों को बचाया जा सके।
जिले में रोजाना 50 लोगों को काट रहे कुत्ते और बंदर
जिले में रोजाना 50 से अधिक लोगों को कुत्ते और बंदर काटकर घायल कर रहे हैं। जिले की सीएचसी और जिला अस्पताल में रोजाना 50 से ज्यादा लोग एंटी रेबीज वैक्सीन और एंटी रेबीज सिरम लगवाने पहुंच रहे हैं। सीएचसी और जिला अस्पताल में आने वाले लोगों को तीन-तीन वैक्सीन लगाई जा रही है। साथ ही रेबीज को लेकर लोगों को सावधानी बरतनी की सलाह भी दी जा रही है।
ऐसे करें बचाव
-कुत्ता काटने पर घाव को कम से कम 15 मिनट तक साबुन और पानी से धोएं।
-घाव पर मिर्च, हल्दी, तेल, मिट्टी या ऐसी कोई चीज न लगाएं।
-तुरंत सरकारी या नजदीकी अस्पताल जाकर चिकित्सक से सलाह लें।
-एआरवी का कोर्स बीच में न छोड़ें।
-गंभीर घाव होने पर डॉक्टर की सलाह के अनुसार रेबीज इम्यूनोग्लोब्युलिन (आरआईजी) लगवाएं।
-समय-समय पर टीकाकरण कराएं।
वर्जन
- रेबीज होने पर जिला अस्पताल से कक्षा आठ के छात्र शाहिद को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। कुत्ते के काटने पर तुरंत एंटी रेबीज वैक्सीन लगवानी चाहिए ताकि रेबीज न हो सके।
-डॉ. अनुराग वार्ष्णेय, सीएमएस जिला अस्पताल