फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shortage of buses on Baraut-Meerut route, passengers upset

Baghpat News: बड़ौत-मेरठ मार्ग पर बसों की कमी, यात्री परेशान

Thu, 20 Aug 2026 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Shortage of buses on Baraut-Meerut route, passengers upset
बड़ौत। बड़ौत-मेरठ मार्ग पर बसों की कमी से करीब 25 गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने परिवहन अधिकारियों से बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर लंबे समय से बसों की कमी बनी हुई है। उन्होंने कई बार परिवहन अधिकारियों से बसों की संख्या बढ़ाने की गुहार लगाई है। हालांकि अभी तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है। बसों की कमी के कारण लोगों को दोगुना किराया चुकाना पड़ रहा है। वे थ्री व्हीलर और इको जैसी गाड़ियों में सफर करने को मजबूर हैं। इससे वे समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते हैं। यह स्थिति उनकी दैनिक दिनचर्या को बुरी तरह प्रभावित कर रही है। वाजिदपुर, जौहड़ी, बिजवाड़ा, सिरसली, जिवाना, रंछाड़, फजलपुर, बिनौली, शेखपुरा, दादरी और बरनावा सहित करीब 25 गांव के लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान करने की अपील की है। उनका कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


ये बोले लोग ---
परिवहन अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी मार्ग पर बसें नहीं बढ़ाई जा रही हैं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। -सत्यपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

बसें नहीं बढ़ने के कारण लोगों को डग्गामार वाहनों में सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे समय व किराया अधिक खर्च हो रहा है। मार्ग पर बसों को बढ़ाना चाहिए। -संजीव


वर्जन ---
मार्ग पर यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों का संचालन किया जा रहा है। इसके बाद भी बसों की कमी है तो सर्वे कराकर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। -प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed