{"_id":"6ac5d59eab06e9327007511c","slug":"barabanki-sanitation-worker-s-body-found-in-drain-suspected-to-have-fallen-in-while-intoxicated-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: नाले में मिला सफाईकर्मी का शव, नशे की हालत में गिरने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: नाले में मिला सफाईकर्मी का शव, नशे की हालत में गिरने की आशंका
Wed, 07 Oct 2026 10:46 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 07 Oct 2026 10:46 AM IST
पत्नी कोमल ने बताया कि चंदन मंगलवार शाम पांच बजे से लापता था। वह शराब पीने का आदी था। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि शराब के नशे में नाले में गिरने से उसकी मौत हुई होगी।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
कस्बे में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सामने बुधवार सुबह सफाईकर्मी का शव नाले में पड़ा मिला। परिवार के लोग उसके नशे की हालत में नाले में गिरने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
मृतक की पहचान नगर पालिका परिषद नवाबगंज के सफाईकर्मी चंदन के रूप में हुई। उसकी पत्नी कोमल ने बताया कि चंदन मंगलवार शाम पांच बजे से लापता था। वह शराब पीने का आदी था। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि शराब के नशे में नाले में गिरने से उसकी मौत हुई होगी।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चंदन के परिवार में पत्नी कोमल और दो बेटियां हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ सिटी आफताब आलम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन