फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   46-year record broken due to heavy rain in Bareilly day temperature reaches 21.3 degrees

मौसम अपडेट: बरेली में 46 साल का टूटा रिकॉर्ड, 21.3 डिग्री पहुंचा दिन का तापमान; आज बारिश का ऑरेंट अलर्ट

Sun, 27 Sep 2026 11:25 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 27 Sep 2026 11:25 AM IST
सार
Register For Event

बरेली में सितंबर के आखिर में हुई तेज बारिश से तापमान ने 46 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 26 सितंबर को दिन का तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो अब तक का सबसे कम है। इससे सर्दी का अहसास भी होने लगा है। 

विज्ञापन
46-year record broken due to heavy rain in Bareilly day temperature reaches 21.3 degrees
बरेली में बारिश से गिरा तापमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में लगातार बारिश के बीच तापमान ने इतिहास रच दिया है। 46 साल में पहली बार सितंबर में दिन का तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के पास वर्ष 1980 से अब तक के आंकड़े उपलब्ध हैं। इसके अनुसार, अब तक सितंबर में इतना कम तापमान दर्ज नहीं किया गया है। जिले में दो दिन तक लगातार बारिश हुई। रविवार को न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन

 
मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बरेली समेत अन्य जिलों में दिन का तापमान सितंबर माह के प्रेक्षण इतिहास के सर्वकालिक न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। इससे सितंबर में ही सर्दी जैसा अहसास होने लगा है। रविवार से बारिश में कमी आने की संभावना है। 27 सितंबर को भारी वर्षा का दौर केवल तराई के आसपास के क्षेत्रों तक ही सीमित रहेगा। 
विज्ञापन


बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश के संकेत हैं। मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत और बरेली में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। तराई के नौ अन्य जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टी पर एक सप्ताह तक रोक
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर एक सप्ताह तक रोक लगा दी है। सार्वजनिक समेत कोई अवकाश स्वीकृत नहीं होगा। विशेष परिस्थिति में अनुमति पर अवकाश मिलेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि लगातार बारिश के चलते जिले में जलभराव समेत अन्य समस्याएं उत्पन्न होने की आशंका है। 

किसी भी क्षेत्र में अचानक आपात स्थिति बनने पर तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कराने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मुख्यालय पर उपलब्ध रहें, इसके निर्देश दिए गए हैं। बिना सूचना, अनुमति के अवकाश स्वीकृत नहीं होगा। विशेष परिस्थिति में अवकाश के लिए संबंधित को पहले जिलाधिकारी को जानकारी देनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed