फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly violence two accused arrested for conspiring with Tauqeer Raza

बरेली बवाल: तौकीर रजा के साथ मिलकर साजिश रचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Wed, 16 Sep 2026 06:57 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 16 Sep 2026 06:57 PM IST
सार
Register For Event

बरेली में बीते साल सितंबर में हुए बवाल के मामले में कैंट थाना पुलिस ने दो वांछित आरोपियों रफीक बेग और मुख्तियार अहमद को गिरफ्तार किया है। दोनों पर मौलाना तौकीर रजा के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप है।

विज्ञापन
bareilly violence two accused arrested for conspiring with Tauqeer Raza
आरोपी रफीक बेग और मुख्तियार अहमद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में कैंट थाना पुलिस ने बीते साल सितंबर में हुए बवाल के मामले से जुड़े दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रफीक बेग और मुख्तियार अहमद उर्फ मुख्तार अहमद को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। इन पर जेल में बंद मौलाना तौकीर रजा के साथ मिलकर बवाल की साजिश रचने का आरोप है। 

विज्ञापन




कैंट थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इज्जतनगर थाना क्षेत्र के न्यू मॉडल रेलवे कॉलोनी के पास से दोनों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी इज्जतनगर के फरीदापुर चौधरी इलाके के निवासी हैं। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि कैंट थाना प्रभारी संजय कुमार धीर के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने 19 सितंबर 2025 को फरीदापुर चौधरी में हुई एक बैठक में हिस्सा लिया था। इस बैठक में तौकीर रजा ने मुस्लिम समुदाय से संबंधित मुद्दों पर लोगों को भड़काया। वहां 25 सितंबर 2025 को बरेली शहर में हुए बवाल की साजिश बनाई गई। आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने शहर के कई इलाकों में घटनाओं को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं मुकदमे 
रफीक बेग पर कोतवाली और अन्य थानों में 11 मामले दर्ज हैं। इनमें दंगा, लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम और आयुध अधिनियम से संबंधित धाराएं शामिल हैं। मुख्तियार अहमद उर्फ मुख्तार अहमद पर चार मामले दर्ज हैं। इनमें इज्जत नगर और बारादरी थानों में दर्ज दंगा और अन्य गंभीर धाराओं के मामले हैं। दोनों आरोपी इन घटनाओं में शामिल थे और भाग निकले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed