फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Brother and sister from Bareilly die after drowning in a foundation pit

जयपुर में हादसा: नींव के गड्ढे में डूबकर बरेली के भाई-बहन की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 29 Aug 2026 11:28 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सेंथल (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, सेंथल (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 29 Aug 2026 11:28 AM IST
सार
Register For Event

राजस्थान के जयपुर में हुए हादसे ने बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र के निवासी एक परिवार की खुशियां छीन लीं। जयपुर में मकान की नींव के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबकर भाई-बहन की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Brother and sister from Bareilly die after drowning in a foundation pit
अयान और आलिया का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजस्थान के जयपुर के जयसिंहपुरा खोर क्षेत्र के मानपुर सड़वा में मकान की पांच फुट गहरी नींव में भरे पानी में डूबकर आलिया (9) और मोहम्मद अयान (5) की मौत हो गई। दोनों सगे भाई-बहन बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र के गांव लाड़पुर उस्मानपुर के मूल निवासी थे। शुक्रवार को उनको पैतृक गांव में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

विज्ञापन


गांव के लियाकत हुसैन ने बताया कि वह पत्नी रजिया और बच्चों आलिया व अयान के साथ जयपुर में रहकर मजदूरी करते हैं। वह मानपुर सड़वा इलाके की रसीद विहार कॉलोनी में किराये पर रहते हैं। पड़ोस में मकान की नींव के लिए जेसीबी से पांच फुट गहरा गड्ढा खोदा गया था। बुधवार को हुई तेज बारिश से उसमें पानी भर गया था।
विज्ञापन


लियाकत के मुताबिक, आलिया और मोहम्मद अयान बृहस्पतिवार दोपहर निर्माणाधीन मकान के पास खेल रहे थे। इस दौरान दोनों पानी भरे गड्ढे में गिर गए। देर तक बच्चे नहीं दिखे तो परिजन ने आसपास तलाशा। 40-50 मिनट बाद बच्चों की चप्पलें उतराती दिखीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने नहीं कराया पोस्टमॉर्टम 
इस पर लियाकत हुसैन गड्ढे में उतरे तो दोनों मिल गए। उनको निकालकर सीपीआर दिया। प्रतिक्रिया न होने पर बच्चों को सवाई मानसिंह अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। पिता ने शवों का पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया।

बच्चों की मौत से टूटे माता-पिता
बच्चों के मौसा शेरी आरिफ ने बताया कि सात साल पहले लियाकत के पांच दिन के बच्चे की मौत हो गई थी। उसके बाद हुए दोनों बच्चों को वह बहुत लाड़-प्यार से पाल रहे थे। आलिया एक निजी स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा थी और अयान कक्षा एक में पढ़ता था। दोनों की मौत से परिवार सहित पूरे गांव में मातम पसरा है। शुक्रवार सुबह दोनों बच्चों के शव गांव लाए गए तो सैकड़ों ग्रामीण जुट गए। रजिया और लियाकत रो-रोकर बेहाल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed