फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Case registered against quack for exploiting lady constable under the pretext of marriage

बरेली: शादी का झांसा देकर महिला सिपाही का किया यौन शोषण, झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 03 Oct 2026 04:25 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, आंवला (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, आंवला (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 03 Oct 2026 04:25 PM IST
सार
Register For Event

बरेली जिले में एक महिला सिपाही ने झोलाछाप अब्बास पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी के परिजनों को भी नामजद किया गया है। इन पर मारपीट करने और जातिसूचक गालियां देने का आरोप है। 

विज्ञापन
Case registered against quack for exploiting lady constable under the pretext of marriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic

विस्तार

बरेली के आंवला थाने में तैनात रही महिला सिपाही ने मोहल्ला बजरिया निवासी झोलाछाप अब्बास पर शादी का झांसा देकर एक साल तक यौन शोषण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि विरोध करने पर अब्बास के माता-पिता और भाई-बहनों समेत आठ लोगों ने उसे पीटा। जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


महिला सिपाही ने पुलिस को बताया कि आंवला में तैनाती के दौरान अब्बास से उसकी जान-पहचान हो गई थी। कुछ ही दिनों में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। अब्बास ने उसे शादी का झांसा देकर एक साल तक शारीरिक शोषण किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन


आरोपी और उसके परिजनों ने पीटा 
उसने शादी के लिए कहा तो अब्बास उसे अपने घर ले गया। वहां अब्बास, उसके पिता साबिर, मां शाहजहां, बहन सगुफ्ता, नेहा मुस्कान, भाई उवैस और साहिल ने उसे पीटा। आरोपियों ने उसे जातिसूचक गालियां और जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने उसके 13 हजार रुपये, सोने की नथ, टॉप्स और मोबाइल फोन भी छीन लिए। सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि जांच की जा रही है। पुराने मामले की भी जानकारी जुटा रहे हैं। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। 

पहले कर लिया था समझौता 
महिला सिपाही की दो साल तक आंवला थाने में तैनाती रही। उसका पति से तलाक हो चुका है। महिला सिपाही आंवला में अपनी बेटी के साथ रहती थी। इससे पहले महिला ने नौ जून को अब्बास के खिलाफ शिकायत की थी, लेकिन बाद में समझौता कर लिया। इसके बाद उसका तबादला कर दिया गया। अब तीन माह बाद उसने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

स्थानीय जनप्रतिनिधि के घर से लापता हुई महिला आरोपी
चर्चा है कि बृहस्पतिवार देर रात इस मामले में नामजद एक महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में उसे कस्बा निवासी एक जनप्रतिनिधि अपनी सुपुर्दगी में थाने से घर ले गया। स्थानीय जनप्रतिनिधि के घर से शुक्रवार सुबह महिला आरोपी लापता हो गई। इस पर पुलिस ने उस जनप्रतिनिधि को फटकार लगाई। बाद में पुलिस ने महिला का किसी तरह पता लगा लिया और उसे थाने ले आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed