फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly marriage religion conversion allegations christian rituals case

बरेली: युवक को हिंदू बताकर तय किया रिश्ता, ईसाई धर्म की रस्में कराई, शादी के दो साल बाद खुला एक और राज

Mon, 19 Oct 2026 02:05 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 19 Oct 2026 02:05 PM IST
सार
Register For Event

बरेली के बारादरी इलाके में हिंदू बताकर रिश्ता तय करने और ईसाई रीति-रिवाजों से शादी कराने का मामला सामने आया है। लड़की के पिता ने दो साल बाद रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि ससुराल पक्ष धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह का सदस्य है।

विज्ञापन
bareilly marriage religion conversion allegations christian rituals case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic

विस्तार

बरेली के बारादरी इलाके में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां हिंदू बताकर एक रिश्ता तय किया गया, लेकिन शादी की रस्में ईसाई धर्म के मुताबिक कराई गईं। दो साल बाद इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह के सदस्य हैं। बारादरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

गंगापुर निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट में बताया कि हंसो देवी ने अपने बेटे मोहित के विवाह का प्रस्ताव उनके सामने रखा था। इस पर उन्होंने अपनी बेटी का विवाह मोहित से तय कर दिया। विवाह तय होने के बाद हंसो देवी ने बताया कि वे लोग ईसाई धर्म अपना चुके हैं। उन्होंने लड़की पक्ष से ईसाई धर्म के रीति-रिवाजों से विवाह करने के लिए कहा। तब तक लड़की के पिता पांच लाख रुपये उन्हें दे चुके थे। मजबूरी में लड़की पक्ष ने ईसाई धर्म के अनुसार विवाह करा दिया।

यह भी पढ़ें- यूपी: बरेली में नौ गांवों की जमीन पर आकार लेगी सप्तनाथ ईको सिटी, भूमि अधिग्रहण पर खर्च होंगे 13.17 अरब रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन करने का बनाया दबाव 
दुल्हन के पिता ने बताया कि उन्होंने विवाह में 50 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद हंसो देवी और मोहित ने एक लग्जरी कार और 25 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। उन्होंने जो कार दहेज में दी थी, उसे डिब्बा बताने लगे। बाद में लड़की पक्ष को पता चला कि मोहित और उसके परिजन धर्म परिवर्तन गिरोह से जुड़े हैं। आरोप है कि ये लोग हिंदुओं को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म में शामिल करते हैं। लड़की वालों पर भी ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया गया।
विज्ञापन

एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि इस मामले में प्रारंभिक जांच की गई थी। यह पहले ही जानकारी हो गई थी कि लड़का पक्ष ईसाई धर्म अपना चुका है, इसलिए दोनों पक्षों ने हिंदू व ईसाई दोनों धर्मों से आधी-आधी रस्में की थीं। शादी के डेढ़ साल बाद दंपती में विवाद हुआ इस तरह के आरोप लगाए गए। परिवार परामर्श केंद्र में भी समझौैते के प्रयास हुए, अब रिपोर्ट कराई गई है। आरोपों की जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed