फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youth Dies Unknown Vehicle Hit

हाथरस सड़क हादसा: जयपुर से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हादसे में मौत, परिवार में छाया मातम

Mon, 19 Oct 2026 02:41 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 19 Oct 2026 02:41 PM IST
सार
Register For Event

राहुल बाइक से गांव के लिए निकला। गांव से महज डेढ़ किलोमीटर पहले ईंट भट्टे के सामने अज्ञात वाहन ने राहुल को टक्कर मार दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने राहुल के सिर व हाथ-पैरों में गंभीर चोटें देखीं, जबकि बाइक सही-सलामत खड़ी थी। 

विज्ञापन
Youth Dies Unknown Vehicle Hit
मृतक राहुल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस जंक्शन के सिथरौली लिंक मार्ग पर रविवार तड़के एक सड़क हादसे में 32 वर्षीय राहुल की मौत हो गई। वह जयपुर से अपने गांव नया बांस लौट रहा था। अज्ञात वाहन की चपेट में आने के कारण हादसा हो गया।

विज्ञापन


राहुल गांव नगला आल में खाद बीज की दुकान चलाता था। वह अपने दो भाइयों में बड़ा था। राहुल के फूफा का जयपुर में उपचार चल रहा था, जिसके कारण वह पिछले 15 दिनों से वहीं था। दुकान के काम से वह रविवार सुबह गांव लौट रहा था। रविवार तड़के करीब पांच बजे राहुल ट्रेन से सिटी स्टेशन पहुंचा। इसके बाद बाइक से गांव के लिए निकला। गांव से महज डेढ़ किलोमीटर पहले ईंट भट्टे के सामने अज्ञात वाहन ने राहुल को टक्कर मार दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने राहुल के सिर व हाथ-पैरों में गंभीर चोटें देखीं, जबकि बाइक सही-सलामत खड़ी थी। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यह हादसा टॉयलेट करने के दौरान हुआ होगा। राहुल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राहुल के परिवार में पांच साल का बेटा, ढाई साल की बेटी और पत्नी हैं। सीओ सिकंदराराऊ अमित पाठक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed