Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Deputy CM Brajesh Pathak targeted Akhilesh Yadav

बरेली: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बोले- प्रभु श्रीराम से माफी मांगें सपा प्रमुख, दिखावे से नहीं होती आस्था

Thu, 19 Nov 2026 10:50 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 19 Nov 2026 10:50 AM IST
सार
Register For Event

बरेली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर साधा निशाना। उन्होंने अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर सवाल उठाए। जानिए क्या कहा... 
 

विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak targeted Akhilesh Yadav
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि रोजा इफ्तार में शिरकत करने वाले लोग आज राम मंदिर जाने की बात कर रहे हैं। राम के नाम पर आस्था जताने से पहले सपा अपने पुराने रुख पर जवाब दे। प्रभु श्रीराम सबके हैं। वह करुणा और क्षमा के सागर हैं। सपा प्रमुख को प्रभु श्रीराम से माफी मांगनी चाहिए। आस्था केवल दिखावे से नहीं, बल्कि सच्चे भाव और आचरण से प्रकट होनी चाहिए। ये बातें बुधवार को बरेली पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहीं।

विज्ञापन
Trending Videos

इंडी गठबंधन पर हमला बोलते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा और कांग्रेस की राजनीति विकास और जनकल्याण के बजाय वोट हासिल करने के लिए जनता को गुमराह करने पर केंद्रित है। राजनीतिक दलों को अपनी सुविधा के हिसाब से आस्था का प्रदर्शन करने के बजाय अपने विचार और आचरण में स्पष्टता रखनी चाहिए। सपा शासनकाल में प्रदेश में अपराधियों और माफिया का बोलबाला था। एक जिला-एक माफिया जैसी स्थिति बन गई थी। भाजपा ने कानून का राज स्थापित किया है। अब प्रदेश में गुंडों और माफिया के लिए कोई जगह नहीं है।

यह भी पढ़ें- बरेली: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का दौरा टलते ही बदसलूकी, दिव्यांग को पैथोलॉजी से धक्के देकर निकाला, हंगामा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

'गुंडा स्टेट बनाम विकसित उत्तम प्रदेश'
उपमुख्यमंत्री ने विपक्ष पर तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रथम और जनसेवा के संकल्प के साथ काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के साथ प्रदेश भी विकसित होने के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। इसके विपरीत सपा-कांग्रेस जाति और धर्म के आधार पर समाज को बांटने और तुष्टीकरण की राजनीति करती हैं। सपा शासन में प्रदेश गुंडा स्टेट के नाम से जाना जाता था। अब विकास ही उत्तर प्रदेश की पहचान है। जनता अब विकास, सुशासन और राष्ट्रहित को प्राथमिकता दे रही है।

विज्ञापन

पीपीपी मॉडल पर जल्द शुरू होगा 300 बेड अस्पताल
डिप्टी सीएम ने कहा कि बरेली के 300 बेड अस्पताल को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर संचालित करने की प्रक्रिया चल रही है। शासन स्तर पर इस संबंध में प्रयास किए जा रहे हैं। इसके शुरू होने से जिला अस्पताल और अन्य सरकारी चिकित्सा इकाइयों पर दबाव भी कम होगा। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और बेहतर उपचार सुविधाओं की उपलब्धता बढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed