{"_id":"6a940396bcf78acf490be306","slug":"doctor-advises-students-to-wear-masks-and-boost-immunity-to-prevent-swine-flu-in-bareilly-2026-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली: स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए मास्क पहनें, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं, छात्राओं को डॉक्टर ने दी सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए मास्क पहनें, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं, छात्राओं को डॉक्टर ने दी सलाह
Sun, 30 Aug 2026 03:51 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 30 Aug 2026 03:51 PM IST
बरेली में अमर उजाला की ओर से शनिवार को अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन शांति अग्रवाल सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ। इसमें डॉ. रुपाली द्विवेदी ने एच1एन1 फ्लू से बचाव पर जोर दिया। उन्होंने मास्क पहनने और पोषणयुक्त आहार लेने की सलाह दी।
विज्ञापन
अपराजिता कार्यक्रम में डॉक्टर, शिक्षक और छात्राएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के रामपुर बाग स्थित शांति अग्रवाल सरस्वती शिशु मंदिर में अमर उजाला के तहत अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सिविल लाइंस स्थित यूपीएचसी की डॉ. रुपाली द्विवेदी ने एच1एन1 फ्लू (स्वाइन फ्लू) से बचाव पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में नई-नई बीमारियां घेर रही हैं, ऐसे में अपनी बीमारी को दूसरों तक फैलने से रोकना हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए हमेशा मास्क पहनें और पोषणयुक्त आहार का सेवन करें, इससे हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होगी जो हर संक्रमण से हमारी रक्षा करेंगी।
विज्ञापन
डॉ. रुपाली द्विवेदी ने छात्राओं को बताया कि देशभर में एच1एन1 फ्लू के मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। इसके लक्षणों में बुखार, गले में खराश, दस्त और थकावट शामिल हैं। लक्षण दिखते ही स्वयं को अलग करना चाहिए। उन्होंने कोरोना काल का उदाहरण देते हुए मास्क पहनने की अनिवार्यता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नई बीमारी का इलाज मिलने में देरी हो सकती है, लेकिन बचाव में पीछे नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने एंटीबायोटिक के अत्यधिक उपयोग से बचने की सलाह दी। दवाओं से बेहतर अच्छा खान-पान और मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता है। रुपाली द्विवेदी ने कहा कि फाइबर, आयरन और प्रोटीन की कमी से शरीर में खून की कमी होती है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता तंत्र कमजोर हो जाता है। प्रोटीन के लिए सत्तू (चने व गुड़), हरी सब्जियां, पालक और चुकंदर का सेवन करें। उन्होंने अच्छे खान-पान को दवाओं का बेहतर विकल्प बताया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी
रुपाली द्विवेदी ने महिलाओं में मासिक धर्म से पहले या बाद में होने वाले सफेद पानी के स्राव को सामान्य बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह शरीर को मासिक धर्म के लिए तैयार करता है। यदि यह सामान्य रूप से न हो तो भविष्य में मूत्र मार्ग संक्रमण या पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम जैसी समस्याएं हो सकती हैं। उन्होंने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. धीरेंद्र शर्मा, छात्राओं में अराधना, आराध्या व अन्य छात्राएं और शिक्षिक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
छात्राओं ने पूछे सवाल
प्रश्न 1. चिकिन से कौन सा पोषण शरीर को मिलता है। - निमिष्का
जवाब : शरीर को चिकिन से प्रोटीन से अधिक फाइबर मिलता है।
प्रश्न 2. प्रोटीन किस-किस शाकाहारी खाद्य पदार्थ में पाया जाता है। -अवंतिका
जवाब : प्रोटीन के लिए शाकाहारी खाद्य पदार्थ में सत्तू सबसे बड़ा स्रोत है।