{"_id":"6ad0a71fd97985c4560e9438","slug":"factory-worker-dies-due-to-domestic-dispute-in-bareilly-2026-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली: घरेलू कलह से परेशान फैक्टरी कर्मचारी फंदे से लटका, एक सप्ताह बाद उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: घरेलू कलह से परेशान फैक्टरी कर्मचारी फंदे से लटका, एक सप्ताह बाद उपचार के दौरान मौत
Thu, 15 Oct 2026 03:47 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 15 Oct 2026 03:47 PM IST
बरेली में एक फैक्टरी कर्मचारी विशाल शर्मा ने बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसने एक सप्ताह पहले फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विशाल शर्मा का फाइल फोटो
- फोटो : स्रोत- परिजन
विस्तार
बरेली में घरेलू कलह से परेशान फैक्टरी कर्मचारी विशाल शर्मा ने जान दे दी। वह एक सप्ताह पहले छत के कुंडे में बेल्ट का फंदा डालकर लटक गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
थाना सिरौली क्षेत्र के व्योधन खुर्द निवासी विशाल शर्मा अपनी पत्नी सोनम और दो बच्चों के साथ सीबीगंज की लेबर कॉलोनी में अपने फूफा अशोक शर्मा के यहां रहता था। वह परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। आसपास के लोगों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर कहासुनी होती रहती थी।
विज्ञापन
Trending Videos
आठ अक्तूबर को लगाया था फंदा
आठ अक्तूबर को दोपहर एक बजे विशाल की अपनी पत्नी से फिर कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर विशाल कमरे में गया और बेल्ट से छत के कुंडे में फंदा डालकर आत्महत्या की कोशिश की। बेल्ट टूट जाने से वह जोरदार झटके से नीचे गिर पड़ा। विशाल की पत्नी, जो पास की रसोई में खाना बना रही थीं, उसने देखा और तुरंत मौके पर पहुंचीं।
विशाल के फुफेरे भाई अरविंद ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और विशाल को गंभीर हालत में कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय ले जाया गया। वहां हालत गंभीर होने पर उसे महानगर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान विशाल शर्मा की मौत हो गई। सीबीगंज थाना पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।