फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fake enhancement medicines gang busted two arrested in Bareilly

बरेली: नकली शक्तिवर्धक दवाएं बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, खुद को बताते थे डॉक्टर

Tue, 06 Oct 2026 06:54 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 06 Oct 2026 06:54 PM IST
सार
Register For Event

बरेली में पुलिस ने फर्जी तरीके से शक्तिवर्धक दवाएं बनाने और ऑनलाइन बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब दो लाख रुपये नकद, भारी मात्रा में नकली दवाएं और अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
fake enhancement medicines gang busted two arrested in Bareilly
पुलिस ने किया गिरोह का खुलासा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र की राजीव एन्क्लेव कॉलोनी से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने छापा मारकर फर्जी तरीके से शक्तिवर्धक दवाएं बनाने और ऑनलाइन विज्ञापन के जरिए बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 12 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, छह कंप्यूटर सेट, आठ मॉनिटर, प्रिंटर, स्कैनर, छह सीपीयू, दो बिल प्रिंटर, 85 पैकेट दवाएं, पैकिंग सामग्री, दस्तावेज और 1.99 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार एटीएम, आधार कार्ड, पैन कार्ड और कूटरचित लाइसेंस भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन


एक मकान में चल रहा था कॉल सेंटर 
पुलिस को मिली सूचना के मुताबिक कॉलोनी के एक मकान में तीन लोग कॉल सेंटर चलाकर खुद को डॉक्टर बताकर फर्जी लाइसेंस दिखाते हैं। इसके बाद ऑनलाइन विज्ञापन के माध्यम से लोगों को भ्रमित कर शक्तिवर्धक दवाएं बेचते हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मकान में छापा मारा। इस दौरान एक व्यक्ति मौके से भाग निकला, जबकि देवरनियां क्षेत्र के निवासी 24 वर्षीय समीरउद्दीन और इज्जतनगर के बड़ी बिहार निवासी 25 वर्षीय यूसुफ को पकड़ लिया। 

विज्ञापन
Trending Videos

इंस्टाग्राम पर बनाई आईडी
पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि वे तीनों मिलकर कॉल सेंटर के माध्यम से लोगों को शक्तिवर्धक दवाओं के नाम पर भ्रमित करते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी सहारनपुर और मुरादाबाद से सामान लाते थे। इसके बाद इंस्टाग्राम पर ‘हर्बल हेल्थ जड़ीबूटी’ नाम से आईडी बनाकर खुद को डॉक्टर बताने का दावा करते थे। इसके बाद फर्जी विज्ञापन प्रसारित कर लोगों से संपर्क किया जाता था। 

बाजार से सामान लाकर उसे कैप्सूल में भरकर फर्जी फर्म के नाम से पैक किया जाता था और अधिक मुनाफे में बेचा जाता था। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि ये आरोपी एक पैकेट को करीब दो सौ से 250 रुपये तक की कीमत में बेचते थे। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed