फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four people including a mother and son test positive for swine flu in Bareilly

बरेली में फैल रहा स्वाइन फ्लू: मां-बेटे समेत चार लोग मिले संक्रमित, अब तक 18 मामले सामने आए

Thu, 10 Sep 2026 11:53 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 10 Sep 2026 11:53 AM IST
सार
Register For Event

बरेली जिले में बुधवार को मां-बेटे समेत चार और लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। 

विज्ञापन
Four people including a mother and son test positive for swine flu in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Archive

विस्तार

बरेली जिले में स्वाइन फ्लू का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को मां-बेटे समेत चार और मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी के घर रैपिड रिस्पॉन्स टीम ने दवा दी और बचाव के उपाय बताए। इसके साथ ही स्वाइन फ्लू संक्रमित मरीजों की संख्या अब 18 हो गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गढ़ैया स्थित की रहने वाली 54 वर्षीय महिला और उसका बेटा संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा मढ़ीनाथ निवासी 19 वर्षीय युवती, भदपुरा के 74 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इन संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दी है। संबंधित क्षेत्रों में टीमों को भेजकर मरीजों और उनके परिवार के सदस्यों की जानकारी जुटाई और नियमानुसार दवाएं उपलब्ध कराई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- चिटफंड घोटाला: अब एसटीएफ के रडार पर श्रीकांत और 20 एजेंट, शशिकांत-सूर्यकांत के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन ने कहा कि स्वाइन फ्लू के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों से बुखार, खांसी, गले में खराश, बदन दर्द या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण होने पर जांच कराने समेत घर पहुंचने पर टीम के सहयोग की भी अपील की है। 

स्वाइन फ्लू के लक्षण 
अचानक तेज बुखार, खांसी, गला खराब होना, सिरदर्द, शरीर में दर्द, थकान, नाक बहना या बंद होना, ठंड लगना या कंपकंपी, उल्टी या दस्त। 

इन्हें ज्यादा खतरा 
चिकित्सकों के मुताबिक पांच साल के कम आयु के बच्चे, गर्भवती महिलाएं, 65 वर्ष से अधिक आयु के लोग, अस्थमा, शुगर, हृदय रोग, किडनी रोग या अन्य रोगियों को स्वाइन फ्लू से ज्यादा खतरा है। सांस लेने में दिक्कत, सीने में दर्द, लगातार बुखार या कमजोरी हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed