Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gold and silver prices rise ahead of Dhanteras in Bareilly

बरेली: धनतेरस से पहले कीमतों में उछाल, चांदी 1.91 लाख रुपये के पार, सोने के भाव भी बढ़े

Thu, 05 Nov 2026 04:38 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 05 Nov 2026 04:38 PM IST
सार
Register For Event

बरेली में धनतेरस से ठीक पहले सोने और चांदी की कीमतों में उछाल आया है। बृहस्पतिवार को बाजार खुलते ही चांदी 8,500 रुपये प्रति किलो महंगी होकर 1,91,000 रुपये पर पहुंच गई। सोने के दाम भी 4,800 रुपये प्रति दस ग्राम बढ़कर 1,45,500 रुपये हो गए। 

विज्ञापन
Gold and silver prices rise ahead of Dhanteras in Bareilly
सोने चांदी का भाव - फोटो : amarujala.com

विस्तार

धनतेरस से ठीक पहले सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला है, जिससे सराफा बाजार में हलचल तेज हो गई है। बरेली में बाजार खुलने के साथ ही एक दिन में ही कीमती धातुओं के दाम आसमान छूने लगे, जिससे व्यापारियों के साथ-साथ त्योहारी खरीदारी करने पहुंचे ग्राहकों की भी चिंता बढ़ गई है। 

विज्ञापन
Trending Videos

बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को बाजार खुलते ही चांदी के भाव में सीधे 8,500 रुपये प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई, जिससे चांदी 1,91,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं, सोने के भाव में भी 4,800 रुपये प्रति दस ग्राम का उछाल आया और यह 1,45,500 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले 4 नवंबर को चांदी 1,83,000 रुपये प्रति किलो और सोना 1,40,700 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था, जबकि 3 नवंबर को चांदी 1,84,000 रुपये प्रति किलो और सोना 1,40,400 रुपये प्रति दस ग्राम था। जानकारों का मानना है कि धनतेरस के दिन मांग और बढ़ने पर दामों में और भी तेजी देखने को मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीदारी पर पड़ सकता है असर 
बरेली सराफा एसोसिएशन के महामंत्री दिनेश अग्रवाल ने बताया कि धनतेरस से पहले दाम बढ़ने से ग्राहकों की खरीदारी पर आंशिक असर जरूर पड़ेगा, लेकिन जिन ग्राहकों ने पहले ही पुराने दामों पर बुकिंग करा ली थी, उन्हें राहत मिलेगी और वे तयशुदा कम दामों पर ही अपने सोने-चांदी के आभूषण प्राप्त कर सकेंगे। बताया कि कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद दुकानों पर धनतेरस को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और ग्राहकों का स्वागत करने के लिए बाजार पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed