फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   History sheeter Rizwan arrested in police encounter in Bareilly

बरेली: मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर रिजवान घायल, पैर में लगी गोली; 19 मुकदमे हैं दर्ज

Sun, 01 Nov 2026 12:07 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अवांला (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, अवांला (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 01 Nov 2026 12:07 PM IST
सार
Register For Event

आंवला क्षेत्र में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर छोटा उर्फ रिजवान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है। एक सिपाही दुलीचंद्र भी घायल हुआ है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
History sheeter Rizwan arrested in police encounter in Bareilly
घायल आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : स्रोत- पुलिस विभाग

विस्तार

बरेली के आंवला क्षेत्र में संरक्षित पशुओं को मारने के में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी छोटा उर्फ रिजवान के पैर में गोली लगी है, जबकि एक सिपाही दुलीचंद्र भी घायल हुआ है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन




सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय ने बताया कि रिजवान रामपुर के मिलक क्षेत्र का रहने वाला है। वह एक हिस्ट्रीशीटर है। उस पर कुल 19 मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी बरेली ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आंवला में दर्ज गोकशी के मामले में वह वांछित चल रहा था। 
विज्ञापन


आरोपी से तमंचा और कारतूस बरामद 
शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि वह क्षेत्र में रेकी करने आ रहा है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी की तो उसने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं। मुठभेड़ के दौरान सिपाही दुलीचंद्र भी घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

रेकी कर करता था वारदात 
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर पहले क्षेत्र में रेकी करता था। वे ऐसे स्थानों की तलाश करते थे, जहां छुट्टा पशु आसानी से मिल सकें। शुक्रवार शाम से ही वह संरक्षित पशुओं की तलाश में रेकी कर रहा था।

ससे पहले भी उसने बदायूं-आंवला रोड पर एक संरक्षित पशु को मारा था। उस समय पुलिस के पहुंचने पर रिजवान और उसका साथी सरदार उर्फ नीशू बाइक से भाग गए थे, जबकि हैदर अली और शाहरुख पकड़े गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed