फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Investigation by SIB GST reveals rs 10 crore turnover via fake bills and tax evasion exceeding rs 50 lakh

UP: फर्जी बिलों से 10 करोड़ का कारोबार, 50 लाख से अधिक की कर चोरी, एसआईबी जीएसटी की जांच में खुलासा

Thu, 20 Aug 2026 08:17 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 20 Aug 2026 08:17 AM IST
सार
Register For Event

एसआईबी जीएसटी टीम ने बुधवार को शाहजहांपुर के अल्हागंज स्थित दो फर्मों पर छापा मारा। यहां जांच के दौरान बड़ी टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। टीम ने दोनों फर्मों से माल और अभिलेख जब्त किए हैं। 

विज्ञापन
Investigation by SIB GST reveals rs 10 crore turnover via fake bills and tax evasion exceeding rs 50 lakh
फर्म पर जांच करते एसआईबी के अधिकारी। - फोटो : स्त्रोत- एसआईबी

विस्तार

टैक्स (कर) चोरी की शिकायत पर बरेली की एसआईबी जीएसटी टीम ने बुधवार को शाहजहांपुर के अल्हागंज स्थित दो फर्मों पर छापा मारा। जांच में करीब 10 करोड़ रुपये से अधिक की मूंगफली के फर्जी बिल जारी किए जाने और 50 लाख रुपये से अधिक की कर चोरी सामने आई। टीम ने दोनों फर्मों के व्यापार स्थल से मिले माल और अभिलेखों को सीज कर दिया है।

विज्ञापन


उपायुक्त एसआईबी बरेली अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में सहायक आयुक्त राहुल, राज्यकर अधिकारी प्रदीप और ताराचंद समेत 15 अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की टीम ने सोनाली ट्रेडिंग कंपनी और अहमद राइस मिल पर कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार दोनों फर्मों पर फर्जी बिलों के जरिये खरीद-बिक्री दिखाकर कर चोरी किए जाने की शिकायत थी।
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि मामले का खुलासा गोरखपुर में सचल दल इकाई की चेकिंग के दौरान हुआ। शाहजहांपुर के यादव ट्रांसपोर्ट की एक खाली गाड़ी को जांच के लिए रोका गया था। वाहन का ई-वे बिल बिहार के लिए बना था, लेकिन जांच में सामने आया कि वाहन बिहार गया ही नहीं था और माल रास्ते में ही उतार दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर तक जांच की आंच 
चालक के बयान के आधार पर पता चला कि वाहन में लदा माल गोरखपुर स्थित विश्वनाथ कोल्ड स्टोर में उतारा गया था। इसके बाद गोरखपुर एसआईबी टीम ने विश्वनाथ कोल्ड स्टोर की जांच की। जांच में अल्हागंज की सोनाली ट्रेडिंग कंपनी और अहमद राइस मिल द्वारा करोड़ों रुपये की मूंगफली के बिल गोरखपुर की सिद्धि विनायक ट्रेडिंग कंपनी के नाम जारी किए जाने की जानकारी मिली।

माल गोरखपुर से बंगाल और फिर शाहजहांपुर भेजना दिखाया
जांच में यह भी सामने आया कि गोरखपुर में पंजीकृत सिद्धि विनायक ट्रेडिंग कंपनी ने बंगाल में भी अपने नाम से पंजीयन कराया था। गोरखपुर से खरीद दिखाई गई मूंगफली को पश्चिम बंगाल भेजा जाना दर्शाया गया। इसके बाद बंगाल में पंजीकृत उसी फर्म से मूंगफली की खरीद शाहजहांपुर की अहमद राइस मिल और सोनाली ट्रेडिंग कंपनी द्वारा किया जाना दिखाया गया।

अधिकारियों को लेनदेन की इस कड़ी पर संदेह हुआ। माल वास्तव में एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचा या केवल बिलों का लेनदेन हुआ, इसकी जांच के लिए माल ढोने वाले वाहनों के नंबरों की टोल रिपोर्ट निकलवाई गई। टोल रिपोर्ट में सामने आया कि संबंधित वाहन गोरखपुर से आगे गए ही नहीं थे। इससे अधिकारियों को फर्मों द्वारा वास्तविक माल की आवाजाही के बजाय केवल बिलों का लेनदेन किए जाने की पुष्टि हुई।

माल और अभिलेख सीज, करापवंचना की गणना जारी
उपायुक्त एसआईबी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि कार्रवाई के दौरान व्यापार स्थल पर मिले माल को सीज कर दिया गया है। साथ ही फर्मों से मिले अभिलेख भी कब्जे में लेकर सीज किए गए हैं। इन अभिलेखों के आधार पर करापवंचना की विस्तृत गणना की जा रही है। प्रारंभिक जांच में 10 करोड़ रुपये से अधिक की मूंगफली के बिल बेचे जाने और 50 लाख रुपये से अधिक की करापवंचना सामने आई है। संबंधित व्यापारियों को कर की धनराशि जमा करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित कर जमा नहीं करने पर नियमानुसार वसूली की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed